फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra: केदारनाथ यात्रा में बाल भक्तों ने भी बनाया नया रिकॉर्ड, 29 हजार से ज्यादा ने किए दर्शन

Thu, 13 Oct 2022 08:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ पहुंचे बाल भक्त - फोटो : अमर उजाला
बाबा केदार के दर्शनों के लिए इस बार श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर है। धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा 14 लाख 59 हजार के पार पहुंच चुका है। केदारनाथ यात्रा ने इस बार कई नए आयाम स्थापित किए हैं, जिसमें बाल भक्तों ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है।
 

Badrinath Dham:  उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, मंदिर समिति को किए पांच करोड़ दान


कपाट खुलने के बाद अभी तक 29,846 बाल भक्त केदारनाथ पहुंचकर बाबा के दर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष छह मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में पहले दिन से ही बाल भक्तों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ पहुंचे बाल भक्त - फोटो : अमर उजाला
अभी तक पूरे सीजन में औसतन प्रतिदिन 185 से अधिक बच्चे धाम पहुंचे हैं। सितंबर के तीसरे सप्ताह के बाद से यात्रा ने जो रफ्तार पकड़ी, उसमें इनकी भी बड़ी भूमिका है। एक सप्ताह में तो कई दिन बाल भक्तों की संख्या 300 से अधिक रही है।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि अभी तक कुल 14,59,520 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जिसमें 29,846 बाल शिव भक्त भी शामिल हैं।

4 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा 40 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे पूर्व 2019 में 25,000 बाल भक्तों ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए थे। वहीं, बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है, लेकिन अबकी दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : फाइल फोटो
प्रतिदिन 10,000 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। अभी तक बदरीनाथ धाम में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 16,44,407 पहुंच गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। तब से धाम में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। धाम में प्रतिदिन होटल, लॉज फुल चल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें