फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम: यात्रा शुरू करने की मांग पर कांग्रेस का मंदिर कूच, पांडुकेश्वर में बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रोका, तस्वीरें

Fri, 20 Aug 2021 01:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ यात्रा कूच - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू करने की मांग पर कांग्रेस शुक्रवार को बदरीनाथ धाम कूच कर रही है। इस कूच में स्थानीय लोग भी शामिल हैं। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में बदरीनाथ कूच किया जा रहा है।

उत्तराखंड हाईकोर्ट: चारधाम यात्रा पर जारी रहेगी रोक, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सरकार से मांगा जवाब

वहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस ने पांडुकेश्वर में रोक दिया है। जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इस कूच को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से पांडुकेश्वर में बदरीनाथ हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़ने के मामले में जांच शुरू, 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यहां करीब 200 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं बदरीनाथ धाम में भी यात्रा संचालन को लेकर आज स्थानीय लोगों का धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम है। इससे पहले भी कई बार स्थानीय लोगों ने चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा अभी शुरू नहीं की गई है। उत्तराखंड सरकार ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के लोगों के लिए यात्रा शुरू करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ यात्रा कूच - फोटो : अमर उजाला
लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी और सुप्रीम कोर्ट का निर्देश आने तक के लिए इस रोक को बढ़ाया है। 
 

4 of 5
बदरीनाथ यात्रा कूच - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार की अपील सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने और वहां से अभी कोई निर्णय न होने एवं राज्य सरकार की यात्रा पर रोक जारी रखने के लिए दी गई सहमति के आधार पर हाईकोर्ट ने ऐसा किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ यात्रा कूच - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों, नर्सों और तकनीकी स्टाफ के कितने पद रिक्त हैं और इन्हें भरने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें