फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: देश-विदेश के श्रद्धालु अब घर बैठे मंगा सकेंगे बाबा केदार का प्रसाद, यहां कराएं बुकिंग

Wed, 22 Jul 2020 08:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देश-विदेश के श्रद्धालु घर बैठे केदारनाथ धाम का प्रसाद ऑनलाइन मंगा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 451 रुपये देने होंगे। विधायक भरत सिंह चौधरी ने वेबसाइट का शुभारंभ किया। डीएम वंदना सिंह ने प्रसाद की पहली ऑनलाइन बुकिंग की।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : वेबसाइट
भक्त प्रसाद के लिए https://onlineprasad.com/products/kedarnath-dham-prasad  ई-कॉमर्स साइट पर बुक नाओ पर क्लिक करें। आपको अपना नाम, मेल आईडी व घर के पते का उल्लेख करना होगा। प्रसाद का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, मास्टर कार्ड से किया जा सकता है। प्रसाद में छह वस्तुएं शामिल की गई हैं, जिसमें चौलाई के लड्डू, बेलपत्र, हवन सामग्री, रुद्राक्ष, भस्म और केदारनाथ का कार्ड शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यह अभिनव प्रयास है। इससे महिलाओं की आर्थिकी को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने प्रशासन, विकास विभाग और स्वयं सहायता समूहों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। 

4 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस बार यात्रा प्रभावित हुई है। साथ ही कारोबार पर भी असर पड़ा है, लेकिन केदारनाथ प्रसाद की ऑनलाइन उपलब्धता से श्रद्धालु घर बैठे बाबा का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधन इकाई के सहयोग से उन्नति स्वयं सहायता समूह द्वारा हिलांस श्री केदारनाथम प्रसाद तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर साइट के मैनेजर गुंजन, सीडीओ मनवेंद्र कौर आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें