फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के दौरान बरतें ये सावधानी, लेकिन पहले देख लीजिए केदारनाथ की ये तस्वीरें

Wed, 08 May 2019 10:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
बर्फ से ढका केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा मंगलवार से शुरू हो गई है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में यात्रा प्रारंभ हो गई।पर्यटन विभाग ने यात्रा के दौरान यात्रियों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। 
विज्ञापन

2 of 6
बर्फ से ढका केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने केदारनाथ धाम में करीब तीन हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की हैं। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि भारी बर्फबारी के चलते प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बर्फ से ढका केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ धाम में तीन हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई हैं। यात्रियों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। पैदल मार्ग में काफी ठंड होने से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु गर्म कपड़े साथ में लेकर चलें।

4 of 6
बर्फ से ढका केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
बाबा केदारनाथ के लिए पैदल यात्रा शुरू करने से पहले गर्म कपड़े अवश्य पहनें। इसके साथ ही यात्रियों को अपने पास रेन कोट, छाता, टार्च भी साथ रखने की सलाह दी है। 
विज्ञापन

5 of 6
बर्फ से ढका केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
यात्री पैदल मार्गों में किसी प्रकार की चिकित्सकीय आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्फ से ढका केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
यहां पर 84 चिकित्सकों को तैनात किया गया है। रिलीफ पोस्ट पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ दवाईयों की व्यवस्था की गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें