अगर आपके पास भी पीएनबी का डेबिट कार्ड है तो आपके लिए जरूरी खबर है। जल्दी से बैंक जाएं और ये काम निपटा लें, नहीं तो आपका डेबिट कार्ड बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
pnb card
पीएनबी ने सुरक्षा कारणों से मैस्ट्रो डेबिट कार्ड ब्लाक करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बैंक ने ग्राहकों से 31 जुलाई तक मैस्ट्रो डेबिट कार्ड सरेंडर करने को कहा है। 31 जुलाई के बाद बैंक इन पुराने कार्डों को ब्लाक कर देगा।
पढ़ें: बदल गए हैं सभी बैंकों में लेनदेन के नियम, पढ़िए अब क्या करना होगा
विज्ञापन
3 of 7
bank holiday
बैंक अपने ग्राहकों को हाई सिक्योरिटी से लैस एटीएम-डेबिट कार्ड प्रदान करने की शुरुआत कर दी है। पीएनबी ने मैस्ट्रो डेबिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को नया हाई सिक्योरिटी कार्ड जारी करने का फैसला किया है।
4 of 7
pnb bank
- फोटो : सोशल मीडिया
बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगर ग्राहक के पास मैस्ट्रो डेबिट कार्ड है तो वह उसे पीएनबी की किसी भी शाखा से बिना किसी शुल्क के ईएमवी चिप आधारित कार्ड से बदलवा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
online booking
एक समाचार पत्र के मुताबिक मैस्ट्रो डेबिट कार्ड धारकों की संख्या लाखों में है। इन्हें बदलकर ईएमवी चिप युक्त नया कार्ड दिया जा रहा है। यह किसी भी शाखा में इन्हें हाथोंहाथ बदलवा सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो
- फोटो : demo pic
जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन बैंकिग के दौर में हैकर कार्ड का क्लोन बनाकर और पिन नंबर जानकर खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। मैस्ट्रो कार्ड कम सुरक्षित थे।
इन कार्ड में पिन नंबर सेव हो जाता था, साथ ही इसकी क्लोनिंग भी आसानी से हो जाती थी। जबकि नया ईएमवी चिप से लैस कार्ड का आसानी से क्लोन नहीं बनाया जा सकेगा। ग्राहकों को कोई गफलत न हो इसके लिए बैंक की ओर से ग्राहकों को एसएमएस के माध्यम से मैस्ट्रो कार्ड बदलने के संदेश दिया जा रहे हैं।