फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा ध्यान दें, अब समूह ‘ग’ की लिखित परीक्षा में इस विषय से भी आएंगे प्रश्न

Mon, 18 Sep 2017 08:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
परीक्षा - फोटो : getty images
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती में अब इस विषय के प्रश्न भी शामिल होंगे। वहीं अभ्यर्थियों द्वारा इस बदलाव पर आपत्ति दर्ज कराई गई है।
 
विज्ञापन

2 of 6
परीक्षा की तैयारी - फोटो : getty
कार्मिक विभाग की नियमावली-2008 के अनुसार लिखित परीक्षा पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। जिसमें स्पष्ट किया गया कि तकनीकी पदों की परीक्षा में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम में तकनीकी पदों की परीक्षा में शामिल नहीं होगा। अवर अभियंता(विद्युत यांत्रिकी, सिविल, आईटी) के 262 पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने पाठ्यक्रम में बदलाव करने पर आपत्ति जताई है। इन पदों के लिए करीब 10900 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : demo
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न विभागों में अवर अभियंता के रिक्त पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से पाठ्यक्रम में किए गए बदलाव पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कर परीक्षा में सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम को शामिल जाए। ​क्योंकि पदों के मूल विज्ञापनों में जनरल नॉलेज व स्टडी पाठ्यक्रम में शामिल थे।

 

4 of 6
आयोग ने स्पष्ट किया कि नियमावली -2008 के अनुरूप ही पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया। जिन पदों की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या स्नातक निर्धारित है, उनमें सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन व हिंदी का 100 अंकों का प्रश्न पत्र होगा। लेकिन तकनीकी पदों के लिए न्यूनतम अर्हता से संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। अवर अभियंता सिविल व आईटी के लिए डिप्लोमा कोर्स से संबंधित परीक्षा होगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
exam
जबकि अवर अभियंता की परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों के लिए बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 30 प्रश्न कॉमन होंगे और विकल्प के तौर पर 70-70 प्रश्नों के पांच अलग-अलग खंड होंगे। जो डिप्लोमा पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे। अभ्यर्थी परीक्षा में एक ही खंड को चुन सकेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BOOKS
रिक्त पदों के मूल विज्ञापनों में संशोधन कर नियमावली -2008 के अनुरूप ही परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में संशोधन किया गया। तकनीकी पदों की परीक्षा में सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम शामिल होगा। अभ्यर्थियों के अनुरोध पर अवर अभियंता पद की परीक्षा के लिए डिप्लोमा कोर्स के आधार पर प्रश्नों के पांच खंड होंगे। जिसमें अभ्यर्थी अपने हिसाब से एक खंड को चयन करेगा।
- संतोष बड़ोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें