बदरीनाथ
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंचांग गणना के अनुसार चंद्रग्रहण मंगलवार शाम पांच बजकर 32 मिनट पर शुरू हुआ और शाम छह बजकर 18 मिनट तक रहा। सूतक काल के चलते बदरीनाथ मंदिर सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर बंद किया गया। इससे पहले मंदिर में अभिषेक, पूजा-अर्चना, बाल भोग लगाया गया।