फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो यहां आइए

Tue, 06 Feb 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
अगर आप सेना में जाना चाहते हैं, तो आपके पास बेहतरीन मौका है। लेकिन आपको इसके लिए कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
us army
यूथ फाउंडेशन की ओर से देहरादून और पौड़ी में भर्ती मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी के युवा हिस्सा ले सकते हैं। मंगलवार से लगने वाले भर्ती मेले में युवाओं को नि:शुल्क सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
army
यूथ फाउंडेशन के अखिल जोशी ने बताया कि पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार के अभ्यर्थी फाउंडेशन के ट्रेनिंग कैंपों में आकर कभी भी मेडिकल दे सकते हैं। बताया कि देहरादून स्थित कैंप एवरेस्ट, लांघा रोड रुद्रपुर और कैंप डेल्टा सरदार भगवान सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज बालावाला में युवा आकर अपना मेडिकल करा सकते हैं। कहा कि भर्ती मेला का उद्देश्य प्रदेश के उन युवाओं को मौका देना है, जो सेना में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
 

4 of 6
अभ्यर्थियों को लाने होंगे ये दस्तावेज
- हाई स्कूल/बारहवीं के प्रमाणपत्र और अंकतालिका।
- जिलाधिकारी या एसडीएम द्वारा निर्गत मूल निवास या स्थाई निवास प्रमाण पत्र (फोटो लगा हुआ)।
- जिलाधिकारी या एसडीएम द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र।

 
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics
दून में यहां लगेगा भर्ती मेला
दिनांक    स्थान                 
6 फरवरी     मिनी स्टेडियम, त्यूनी     
7 फरवरी     डिग्री कॉलेज ग्राउंड (पुरोड़ी), नवीन चकराता 
8 फरवरी     डीटीएम कॉलेज, विकासनगर 
9 फरवरी     परेड ग्राउंड, देहरादून 
10 फरवरी    महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून
11 फरवरी     महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून 
12 फरवरी     मेला ग्राउंड (लच्छीवाला) डोईवाला 
(समय- सुबह आठ से शाम पांच बजे तक।)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics
पौड़ी में यहां लगेगा भर्ती मेला 
दिनांक    स्थान                 
6 फरवरी     राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट 
7 फरवरी     राजकीय इंटर कॉलेज त्रिपालिसैन
8 फरवरी     रामलीला मैदान पौड़ी
9 फरवरी     कन्या विद्यालय सतपुली 
10 फरवरी    राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल (द्वारीखाल)
11 फरवरी     राजकीय इंटर कॉलेज मोताधांग कोटद्वार 
(समय - सुबह आठ से शाम पांच बजे तक।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें