31 मई को हुए मतदान में 61595 लोगों ने मतदान किया था। उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पांचवें ऐसे मुख्यमंत्री है, जो विधानसभा के उपचुनाव के लिए मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में हैं।
विधानसभा की चंपावत सीट के उपचुनाव के नतीजे के साथ ही शुक्रवार का सूर्योदय चंपावत जिले के राजनीतिक इतिहास की नई इबारत लिखेगा। चुनाव में जीत का अंतर चंपावत के भविष्य को रचने के साथ सत्ता की धुरी बनाएगा। मतदान के बाद मिले कई रुझान और सियासी समीकरण के कारण भाजपा को चंपावत उपचुनाव में नया इतिहास बनने की उम्मीद है।
उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पांचवें ऐसे मुख्यमंत्री है, जो विधानसभा के उपचुनाव के लिए मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में हैं। 31 मई को हुए मतदान में 61595 लोगों ने मतदान किया था। बीमार और 80 साल से अधिक उम्र के 723 लोगों ने डाक के जरिये मत दिया था।
शुक्रवार सुबह आठ बजे से पहले मतदान केंद्र पहुंचने वाले एक्स सर्विसमैन वोटों को भी इस गिनती में शामिल किया गया। इस सीट पर 1406 एक्स सर्विसमैन हैं। चंपावत में बेहद कमजोर संगठन के अलावा अंतर्कलह और कई अन्य कारणों ने कांग्रेस की जीत के रास्ते रोक दिए। नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि पार्टी ने इस चुनाव को अधूरे मन से लड़ा। इसके विपरीत भाजपा के ताकतवर प्रत्याशी होने के बावजूद संगठन के शीर्ष से लेकर सरकार के कई मंत्री और विधायकों ने गांव-गांव ताकत झोंकी।