फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Flood: छह माह के बच्चे को लेकर जंगल की ओर दौड़े, सब तबाह, तीन बेटियों को साथ पकड़े पिता का छलका दर्द

Fri, 19 Sep 2025 01:08 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आपदा का खौफनाक मंजर पीड़ितों के जहन से शायद कभी नहीं जाएगा। आपदा की वो काली रात कई परिवारों को गहरे जख्म दे गई। एक पिता अपने चार बच्चों और पूरे परिवार को बचाने के लिए दौड़ता रहा। 
विज्ञापन
1 of 5
परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेज बारिश हो रही थी तभी अचानक बिजली गायब हो गई। फिर तेज आवाज आई और देखा तो चारों ओर धुंध थी। तभी छह माह के बच्चे समेत पूरा परिवार जंगल की ओर भागा और पूरी रात बाहर ही रहा। रात के तीन बजे थे, अचानक एक तेज आवाज आई। तीन मिनट के उस मंजर ने सब कुछ तबाह कर दिया।

अगर पहली आवाज सुन जंगल की ओर न आते तो शायद हम भी आपदा का शिकार होते। ये मंजर विनोद और उनके परिवार ने बयां किया। छह महीने के बच्चे को लेकर पूरा परिवार बेघर हो चुका है।
प्रशासन ने प्रभावितों को प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
आपदा प्रभावित क्षेत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनोद ने बताया कि पहले भी आपदा आई लेकिन कभी बेघर हुए विनोद और उनके परिवार ने बयां किया उस रात का मंजर ऐसा मंजर नहीं देखा।
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह महीने के बच्चे के अलावा भी उनकी पांच, 10 और 12 साल की बेटियां हैं। विनोद ने बताया कि परिवार में 17 लोग हैं जो सभी बेघर हो चुके है।

ये भी पढे़ं...Dehradun Cloudburst:  22 दिन पहले मृत युवक को आपदा के आंकड़ों में दर्शाया, प्रशासन ने जारी की सूची, उठे सवाल

आपदा का मंजर बताते हुए विनोद के परिवार की एक महिला का दर्द भी छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि सब कुछ खत्म हो गया।
 

ये भी पढे़ं...Chamoli: बादल फटने से मचा कोहराम...पांच दिन बाद घर में बजनी थी शादी की शहनाई, मलबे में बह गए परिवार के अरमान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमारा घर, जमीन सब कुछ। मेहनत से घर बनाया था। अब समझ नहीं आ रहा कैसे बच्चों का पालन पोषण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें