नवरात्रि के लिए खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भजन कीर्तन होंगे। यहां पर विशेष रूप से मां चंडी देेवी, मंशा देवी आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में नवरात्र के चलते धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित विजेंद्र दत्त ने बताया कि वसंत चैत्र नवरात्र बुधवार से शुरू होंगे। इनका समापन 30 मार्च को होगा।