फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: इस बार पूरे नौ दिन चलेंगे नवरात्र, ये हैं घट स्थापना के दो शुभ मुहूर्त

Tue, 21 Mar 2023 08:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि पूजा - फोटो : फाइल फोटो
बुधवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। धर्मनगरी के सभी दुर्गा शक्ति पीठों पर पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार पूरे नौ दिन के नवरात्र हैं। शास्त्रों में पूरे नवरात्र साधक के लिए विशेष लाभकारी माने जाते हैं। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आएंगी। नवरात्र के नौवें दिन भगवान राम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में 30 मार्च को मनाया जाएगा।

Chaitra Navratri 2023: शुंभ-निशुंभ दैत्यों का वध कर यहां खंभ रूप में विराजमान हुईं थी मां चंडी, अनोखी है कहानी

श्रद्धालुओं ने नवरात्रों में माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए पूजन सामग्री की खरीदारी की। हरिद्वार में मुख्य रूप से मंशा देवी, चंडी देवी, श्रीदक्षिण काली मंदिर, भीमगोड़ा काली मंदिर, माया देवी मंदिर, सुरेश्वरी देवी, शीतला माता, विंध्यवासिनी, अंजली देेवी आदि मंदिरों में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर देवी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि के लिए सजे बाजार - फोटो : अमर उजाला
माता रानी के मंदिरों को फूलों और झालरों से सजाया गया है। घरों और मंदिरों में माता के दरबार सज गए। मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है। बाजारों में माता रानी की प्रतिमाएं और पूजन सामग्री की दुकानें सज गईं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि के लिए खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भजन कीर्तन होंगे। यहां पर विशेष रूप से मां चंडी देेवी, मंशा देवी आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में नवरात्र के चलते धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित विजेंद्र दत्त ने बताया कि वसंत चैत्र नवरात्र बुधवार से शुरू होंगे। इनका समापन 30 मार्च को होगा।

4 of 5
नवरात्रि की पूजन - फोटो : facebook
ये है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
  • सुबह 6.00 से 7.30 बजे तक (शुभ और अमृत बेला)
  • सुबह 9.00 से 10.30 बजे तक (लाभ बेला)
  • दोपहर 12.00 से 1.30 बजे तक (राहुकाल)
  • नोट-: राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चैत्र नवरात्रि - फोटो : फाइल फोटो
मां दुर्गा के नौ रूपों की होगी पूजा
  • 22 मार्च- पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना
  • 23 मार्च- दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा           
  • 24 मार्च- तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा           
  • 25 मार्च- चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा     
  • 26 मार्च- पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा      
  •  27 मार्च- छठा दिन मां कात्यायनी की पूजा
  • 28 मार्च- सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा          
  • 29 मार्च- आठवां दिन मां महागौरी पूजा, महाष्टमी    
  • 30 मार्च- नौवें दिन मां सिद्धिदात्री पूजा, दुर्गा महानवमी, श्रीराम नवमी 10वें दिन नवरात्र व्रत का पारण किया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें