फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि 2019: देवी मां के सामने जला रहे हैं अखंड ज्योति, तो जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान

Thu, 04 Apr 2019 06:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
छह अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्रि पूजन के लिए हर कोई तैयारियों में जुटा है, लेकिन अगर आप देवी मां के सामने अखंड ज्योति जला रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, जिन घरों में नवरात्र के दौरान अखंड ज्योति जलाई जाती है, उनपर मां की विशेष कृपा होती है। 
विज्ञापन

2 of 6
शास्त्रों में कहा गया है कि जब आप अखंड ज्योति का दीप प्रज्जवलित करें तो दीपक खंडित नहीं होना चाहिए। ध्यान रहे कि दिया मिट्टी का ही होना चाहिए, यह शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
अखंड दीप जलाने में कोशिश करें कि देसी घी का ही प्रयोग करें। देसी घी से दिया जलाना शुभ माना जाता है। लेकिन ध्यान रहे कि एक बार ज्योति जला दें तो फिर वह नौ दिन तक बुझनी नहीं चाहिए। 

4 of 6
जिस स्थान पर अखंड ज्योति प्रज्वलित कर रहे हैं, उसके आस-पास शौचालय या स्नानगृह नहीं होना चाहिए। ज्योत जलाने वाले व्यक्ति को जमीन पर चटाई डालकर ही सोना चाहिए। बिस्तर पर सोना अशुभ माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
उत्तर पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। इस दिशा में माता की प्रतिमा और अखंड ज्योति प्रज्वलित करना शुभ होता है। संकल्प लेकर ज्योत जगा रहे हैं तो उसे खुद न बुझाएं। नवरात्रि पूजा संपन्न होने के बाद भी उसे खुद ही बुझने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर आप घी युक्त ज्योति जला रहे हैं तो उसे देवी के दाहिनी ओर रखें। वहीं अगर तिल के तेल की ज्योति जला रहे हैं तो देवी के बाईं ओर रखनी चाहिए। पूजा स्थल के पास सफाई होनी चाहिए। वहां कोई गंदा कपड़ा या वस्तु न रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें