इसके आवेदन शुक्रवार से शुरू होने जा रहे हैं। देशभर में यह प्रवेश परीक्षा छह मई को आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा से न केवल एमबीबीए, बीडीएस बल्कि वेटेनरी, आयुर्वेद, होम्योपैथ के कोर्स में भी दाखिला मिलेगा। इस बार नीट में कई बदलाव देखने को मिले हैं। सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि एनआईओएस या प्राइवेट छात्रों को नीट में शामिल होने का इस साल मौका नहीं मिलेगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदक की आयु 17 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।