तीन साल से स्कूल की बेस्ट एथलीट रागिनी पंत ने सोमवार को आए 10वीं के नतीजों में भी स्कूल में टॉप कर मिसाल कायम कर दी।
विज्ञापन
2 of 6
cbse, cbse result
रागिनी जितनी खेलों में प्रतिभा रखती है, उतनी ही पढ़ाई में भी है। रागिनी अपनी इस कामयाबी से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
3 of 6
cbse, cbse result
जीएमएस रोड निवासी मनु पंत एवं तनुजा पंत की इकलौती बेटी रागिनी खेलों में हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। वह अपने स्कूल में तीन साल से लगातार बेस्ट एथलीट का खिताब जीत रही हैं।
4 of 6
cbse, cbse result
इसके अलावा ऑल राउंडर ट्रॉफी और बेस्ट एक्टिंग का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। इस साल बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुट गई। उन्होंने 10वीं में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
cbse, cbse result
खास बात यह है कि तीन विषयों में 100-100 अंक हासिल किए हैं। रागिनी का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। उनकी इस कामयाबी पर दादी मनोरमा पंत भी बेहद खुश हैं। रागिनी ने उत्तराखंड में छठा जबकि देहरादून में चौथा स्थान हासिल किया है।