फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, सड़क पर आये तेज उफान में कार समेत कैसे बहा रेंज अधिकारी

Sat, 23 Jul 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी)
विज्ञापन
1 of 10
car swept in flood - फोटो : अमरउजाला
उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में गदेरे में अचानक उफान आने से कालागढ़ टाइगर रिजर्व के रेंजर की खड़ी कार बह गई। इसमें कार में सवार रेंजर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
car swept in flood - फोटो : अमरउजाला
इस दौरान कार से बाहर खड़े परिजन बाल-बाल बच गए। इस दौरान कार में रखा सामान और नगदी बह गया। तस्वीरों में देखिए कैसे बह गई कार
विज्ञापन

3 of 10
car swept in flood - फोटो : अमरउजाला
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कोटद्वार से अपनी कार से रथुवाढाब के लिए निकले रेंज अधिकारी बृजबिहारी शर्मा की कार जैसे ही पांचवें किमी से आगे बढ़ी, रपटे पर पानी आने के कारण बंद हो गई।

4 of 10
car swept in flood - फोटो : अमरउजाला
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कोटद्वार से अपनी कार से रथुवाढाब के लिए निकले रेंज अधिकारी बृजबिहारी शर्मा की कार जैसे ही पांचवें किमी से आगे बढ़ी, रपटे पर पानी आने के कारण बंद हो गई।
विज्ञापन

5 of 10
car swept in flood - फोटो : अमरउजाला
बंद कार को धक्का देने के लिए रेंजर के परिजन बाहर निकल गए। वे धक्का दे ही रहे थे कि पहाड़ी से अचानक गदेरा उफनाता हुए नीचे की ओर बढ़ा।
विज्ञापन

6 of 10
car swept in flood - फोटो : अमरउजाला
गदेरे के उफान को देखकर भयभीत परिजन कार से दूर जा खड़े हुए। इस दौरान रेंजर कार में ही थे तभी उफान कार तक पहुंच गया।
विज्ञापन

7 of 10
car swept in flood - फोटो : अमरउजाला
कार तेज बहाव में नीचे गदेरे में समा गई। इस बीच कार में सवार रेंज अधिकारी कार से छिटक गए जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। उन्हें पुलिस ने यहां राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। 

8 of 10
car swept in flood - फोटो : अमरउजाला
घायल रेंज अधिकारी ने बताया कि कार में उनका पचास हजार रुपये सरकारी धन, पच्चीस हजार रुपये उनके अपने, एक लाइसेंसी पिस्टल और दो सरकारी बंदूक थी, जो कार के साथ नदी में बह गई।

9 of 10
car swept in flood - फोटो : अमरउजाला
मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी बचन सिंह राणा ने बताया कि कार के अंदर से एक टूटी हुई दो नाली बंदूक बरामद की गई है। 
विज्ञापन

10 of 10
car swept in flood - फोटो : अमरउजाला
रेंजर ने बताया कि वे अपने परिजनों संग ऋषिकेश अपने घर होते हुए रथुवाढाब जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी राजलक्ष्मी, मां रामेश्वरी देवी और नौकर संतोष थे। सभी सकुशल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें