फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: मंहिद्रा जाइलो सीखते-सीखते बना दिया बच्चे का कचूमर

Mon, 29 Jun 2015 10:51 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में प्रेमनगर के लक्ष्मीपुर में महिंद्रा जाइलो गाड़ी चलाना सीख रहे युवक ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। तस्वीरों में देखें...
विज्ञापन

PICS: मंहिद्रा जाइलो सीखते-सीखते बना दिया बच्चे का कचूमर

2 of 5
बुरी तरह जख्मी मासूम को दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। उधर, पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

PICS: मंहिद्रा जाइलो सीखते-सीखते बना दिया बच्चे का कचूमर

3 of 5
बताया गया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे रवि प्रकाश (8 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार निवासी लक्ष्मीपुर घर के पास हैंडपंप से पानी भर रहा था। इस दौरान सामने से आ रही महिंद्रा जाइलो (यूके 07 बीएच 0631) ने सीधे हैंडपंप पर खड़े बच्चे को टक्कर मार दी। मासूम गाड़ी की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में दून अस्पताल पहुंचाया।

PICS: मंहिद्रा जाइलो सीखते-सीखते बना दिया बच्चे का कचूमर

4 of 5
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने मौके से आरोपी वाहन चालक संजय बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट निवासी ठाकुरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: मंहिद्रा जाइलो सीखते-सीखते बना दिया बच्चे का कचूमर

5 of 5
प्रेमनगर थानाध्यक्ष रवि सैनी ने बताया कि महिंद्रा जाइलो चालक संजय गाड़ी चलाना सीख रहा था। घटनास्थल के पास मोड़ पर ब्रेक मारने के बजाय उसने एक्सीलेटर पर पैर रख दिया। ऐसे में कार की स्पीड बढ़ गई और अनियंत्रित होकर हैंडपंप पर खड़े बच्चे से टकरा गई। बताया कि संजय किसी प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी है। मृतक बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें