नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट विकासखंड के रौंसाल-डुंगराबोरा मार्ग पर घटगाड़ के पास बारात से लौट रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की दर्दनाक तस्वीरें देख नहीं पाएंगे...
2 of 6
accident in champawat
दुर्घटना में चालक सहित दो की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। लोहाघाट नगर से लगे कोलीढेक गांव से बृहस्पतिवार को एक बारात डुंगराबोरा गई हुई थी।
3 of 6
accident in champawat
बृहस्पतिवार देर शाम करीब 7.30 बजे लौटते वक्त बारात में शामिल एक आल्टो कार लोहाघाट से करीब 31 किलोमीटर दूर रौंसाल-डुंगराबोरा मार्ग पर घटगाड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
4 of 6
accident in champawat
दुर्घटना में कार चालक किशोर ढेक (32) पुत्र रमेश ढेक, कार सवार बलवंत बोहरा (26) पुत्र मदन सिंह, नितिन ढेक (27) पुत्र दरबान सिंह, सुमित ढेक (24) पुत्र नरेश ढेक और शैलेंद्र ढेक (26) पुत्र सुरेश ढेक घायल हो गए। चालक किशोर ढेक की लोहाघाट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बलवंत बोहरा ने लोहाघाट से हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। नितिन ढेक और सुमित ढेक को सीएचसी लोहाघाट में प्राथमिक इलाज के बाद प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एलएम खोलिया ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। शैलेंद्र को मामूली चोटें आई हैं।
5 of 6
accident in champawat
दुर्घटना का पता लगते ही बसंत बल्लभ भट्ट, शैलेश कापड़ी, प्रकाश सिंह, श्याम सिंह, खीम सिंह, सुरेश सिंह के अलावा वन श्रमिक, रौंसाल चौकी और किमतोली कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला। आपदा राहत की टीम के पहुंचने तक यहां लोगों ने मोबाइल फोन के उजाले से राहत कार्य किया। घायलों को अग्निशमन और निजी वाहनों से लोहाघाट अस्पताल लाया गया।
मामूली रूप से घायल शैलेंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। चालक किशोर ढेक का पोस्टमार्टम लोहाघाट और रास्ते में दम तोड़ने वाले बलवंत बोहरा का पोस्टमार्टम चंपावत में हुआ। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं।