फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे की मस्ती में खोए युवकों की कार पहाड़ी से गिरी, चार की मौत, एक घायल

Tue, 20 Feb 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
car accident
बर्थडे मनाकर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिर गई। गंभीर दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
accident
हादसा सोमवार देर बुआखाल- रामनगर राजमार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पाबौ में दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर पौड़ी लौट रहे युवकों की स्विफ्ट कार बुआखाल रामनगर राजमार्ग पर मांडाखाल के पास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
accident
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार युवकों को जिला अस्पताल लाई। अस्पातल से चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
 

4 of 5
accident
मृतकों की पहचान मंजीत नेगी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी सर्किट हाउस पौड़ी, माधव 22 वर्ष, अभिषेक रावत उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो इमेज
जबकि राहुल बिष्ट की देहरादून ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। विवेक बिष्ट महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें