डीएवी पीजी कॉलेज में नए बने 18 कमरों के लोकार्पण से पहले बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। शिलापट पर नाम होने से भड़के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने आक्रोशित होकर शिलापट तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 7
dav dehradun
- फोटो : AnilDogra
डीएवी महाविद्यालय में बने 18 नए कमरों का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री हरीश रावत ने करना था। लेकिन उससे पहले जब बृहस्पतिवार को छात्रसंघ पदाधिकारी कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि कुछ लोग हवन कर भवनों का लोकार्पण करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
dav dehradun
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
इस पर छात्रसंघ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां शिलापट देखकर छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिलापट पर ठेकेदार और उसके बेटे तक का नाम लिखा गया है जबकि छात्रसंघ पदाधिकारियों के नाम नहीं लिखे गए हैं। इस पर भड़के छात्रों ने हंगामा करते हुए शिलापट उखाड़कर तोड़ दिया।
4 of 7
dav dehradun
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
छात्रसंघ महासचिव कपिल शर्मा ने कहा कि जब शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने भवन का लोकार्पण करना था तो एक दिन पहले हवन क्यों किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
dav dehradun
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रसंघ को बताए बिना कुछ लोग गुपचुप तरीके से पहले ही भवनों का लोकार्पण करना चाहते थे।
विज्ञापन
6 of 7
dav dehradun
- फोटो : AmarUjala
उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि शिलापट में छात्रसंघ अध्यक्ष और महासचिव के अलावा अन्य पदाधिकारियों के नाम नहीं लिखे गए थे, जिसको लेकर उन्होंने विरोध जताया।