आज पीयू स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह है। लेकिन पिछली बार की तरह इस बार बाहरी नेताओं की पीयू में एंट्री नही हो सकेगी। ये रहेगा शेड्यूल।
विज्ञापन
2 of 8
PU Election Celebrations
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर बाद आयोजित किया जाएगा। शाम 4 बजे पीयू स्टूडेंट सेंटर स्थित पीयू काउंसिल दफ्तर में वीसी अरुण कुमार ग्रोवर और डीएसडब्ल्यू नवदीप गोयल नई काउंसिल के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। पीयू प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
3 of 8
PU Election Celebrations
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 7 सितंबर को हुए पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में छह साल बाद पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू) ने सभी चार सीटों पर बाजी मारी है। पीएचडी रिसर्च स्कॉलर निशांत कौशल ने पीयू काउंसिल में प्रधान पद की सीट जीती है। वाइस प्रेसिडेंट पद पर अवनीत कौर, सेक्रेटरी आशिक मोहम्मद और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर अमित कौशिक शपथ लेंगे।
4 of 8
PU Election Celebrations
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सबसे पहले काउंसिल एग्जीक्यूटिव सदस्यों के चयन की प्रक्रिया भी होगी। सुबह 11 बजे पीयू फिजिक्स ऑडिटोरियम में चुने गए डिपार्टमेंट रिप्रेजेंटेटिव (डीआर) 5 एग्जीक्यूटिव मेंबरों का चयन करेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
PU Election Result
- फोटो : अमर उजाला
काउंसिल चुनाव में सभी सीटें हारने वाले एनएसयूआई, सोई जैसे बड़े संगठन एग्जीक्यूटिव पदों पर जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगे। इन सीटों पर मतदान होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
PU Election Result
- फोटो : अमर उजाला
पीयू छात्र काउंसिल में तीन साल से सोई और एनएसयूआई की कब्जा रहा है। दोनों के शपथ ग्रहण समारोह में बाहरी नेताओं की उपस्थिति रही है, लेकिन इस साल वोटरों ने पीयू काउंसिल चुनाव में बाहरी नेताओं की दखलअंदाजी को सिरे से खारिज कर सोई और एनएसयूआई को करारी हार दी है।
विज्ञापन
7 of 8
PU Election
- फोटो : अमर उजाला
2015 छात्र काउंसिल के शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को बुलाया गया था। लॉ ऑडिटोरियम में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, लेकिन इस बार पीयू काउंसिल के शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ पुसू समर्थक होंगे।
पीयू स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सादगी से होगा। किसी भी राजनैतिक पार्टी के बाहरी नेताओं को नहीं बुलाया जाएगा। पुसू अपने कैंपस समर्थकों के साथ इस समारोह को सेलिब्रेट करेगा। -निशांत कौशल, प्रेसिडेंट, पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल