प्रदेश के सरकारी स्कूलों और इंटरमीडिएट कॉलेजों में टीचरों के 1607 पद सृजित किए गए हैं। वहीं डेढ़ सौ से अधिक विद्यालय अपग्रेड किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह के मुताबिक अन्य टीचरों के साथ ही बंगला और गुरुमुखी के टीचरों के पद भी सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
शिक्षक
- फोटो : getty
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार की ओर से टीचरों के बंपर पद सृजित किए गए हैं। 54 जूनियर हाईस्कूलों को हाईस्कूल के रूप में अपग्रेड कर 438 और हाईस्कूल से इंटरमीडिएट के रूप में 84 स्कूलों को अपग्रेड कर 852 टीचरों के पद सृजित हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
शिक्षक
- फोटो : getty
नए स्कूल अपग्रेड किए जाने के साथ ही पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान बगैर टीचरों के अपग्रेड किए गए स्कूलों में भी अब टीचरों के पद सृजित हुए हैं। यह स्कूल अब तक बगैर टीचरों के थे।
4 of 5
jobs
वर्ष 2011 के 28 हाईस्कूलों में 184 एवं 19 इंटरमीडिएट कालेजों में 126 टीचरों के पद सृजित किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह के मुताबिक बंगला के पांच स्कूलों में पांच बंगला टीचर एवं गुरुमुखी के दो स्कूलों दो गुुरुमुखी के टीचरों के पद सृजित किए गए हैं।
बता दें कि टीचरों के डेढ़ हजार से अधिक पद सृजित होने से जहां प्रशिक्षित बेरोजगारों का टीचर बनने का सपना साकार हो सकेगा। वहीं दूरदराज के बगैर टीचरों वाले स्कूलों को टीचर मिल सकेंगे।