उत्तराखंड के दयारा बुग्याल में हर साल अगस्त में मनाया जाना वाला अंढूडी उत्सव (बटर फेस्टिवल) देश-दुनिया में उत्तराखंड की संस्कृती का प्रसार करता है। पहले रैथल के ग्रामीण दूध के पकवान बनाकर अपनी और पशुओं की खुशहाली के लिए वन देवियों की पूजा करते और पशुओं के गोबर से होली खेलते थे। लेकिन दस साल पहले दयारा पर्यटन विकास समिति और अनघा माउंटेन एसोसिएशन उत्तरकाशी ने इसे बटर फेस्टिवल का नाम दिया। तब से दयारा बुल्याल में दूध, मक्खन और दही की होली खेली जाती है। इस दौरान लोग लोक गीतों पर खूब थिरकते हैं। केदारनाथ आपदा के बाद इस साल बटर फेस्टिवल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।