पौड़ी के कोटद्वार-लालढांग मोटरमार्ग पर कोटद्वार से हरिद्वार जा रही जीएमओयू की बस के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार 17 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों और आकस्मिक सेवा 108 की मदद से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
परिचालक के हाथ में दी स्टीयरिंग, जोरदार टक्कर में 17 घायल
2 of 6
एक्सीडेंट
- फोटो : अमरउजाला
जीएमओयू कंपनी की बस सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे कोटद्वार से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। बस में सवार लोगों ने बताया कि रास्ते में चालक ने बस का स्टीयरिंग परिचालक को थमा दिया और स्वयं ड्राइविंग सीट के बगल में बैठ गया। परिचालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था, लोगों ने उसे बार-बार रफ्तार धीमी करने को कहा लेकिन, वह नहीं माना।
विज्ञापन
परिचालक के हाथ में दी स्टीयरिंग, जोरदार टक्कर में 17 घायल
3 of 6
एक्सीडेंट
- फोटो : अमरउजाला
करीब सवा आठ बजे ऊबड़-खाबड़ सड़क होने और तेज गति के कारण चिलरखाल बैरियर से एक किमी. आगे बस की स्टीयरिंग राड टूट गई और बस तेज गति में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। बस के पेड़ से टकराते ही बस में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई।
परिचालक के हाथ में दी स्टीयरिंग, जोरदार टक्कर में 17 घायल
4 of 6
एक्सीडेंट
- फोटो : अमरउजाला
करीब सवा आठ बजे ऊबड़-खाबड़ सड़क होने और तेज गति के कारण चिलरखाल बैरियर से एक किमी. आगे बस की स्टेयरिंग राड टूट गई और बस तेज गति में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। बस के पेड़ से टकराते ही बस में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
परिचालक के हाथ में दी स्टीयरिंग, जोरदार टक्कर में 17 घायल
5 of 6
एक्सीडेंट
- फोटो : अमरउजाला
चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण बस की ओर भागे। बस के पेड़ जोरदार टक्कर के कारण बस का सामने का हिस्सा पूरी तरह अंदर घुस गया था जिससे बस के बोनट पर बैठे दो युवक उसमें बुरी तरह फंस गए। घटना स्थल पर पहुंचे लोकमणीपुर के पूर्व प्रधान जगदीश मेहरा ने ग्रामीणों की मदद से लोगों को बस से बाहर निकाला।
परिचालक के हाथ में दी स्टीयरिंग, जोरदार टक्कर में 17 घायल
6 of 6
एक्सीडेंट
- फोटो : अमरउजाला
ग्रामीणों ने निजी और 108 की मदद से घायल पंकज जोशी (27) निवासी सिगड्डी, अंजुल बलूनी (15) उदयरामपुर, दीपक जखमोला (35) निंबूचौड़, बीना देवी (27) निंबूचौड़, आराध्य (03) निंबूचौड़, सविता बलूनी (40) उदयरामपुर, सूमा देवी (70) श्रीकोटखाल एकेश्वर, सुमित्र नेगी (62) एकेश्वर, कविता नेगी (20) एकेश्वर, रायसिंह (32) एकेश्वर, नवीन चंद्र (42) सिगड्डी, रामनारायण (42) घमंडपुर, अजय (20) हल्दूखाला , नरेंद्र (34) बलभद्रपुर, वैष्णवी (07) हरिद्वार, जयप्रकाश निवासी शिवपुर और दीपक नेगी काशीरामपुर (21) को निजी वाहनों और 108 की मदद से राजकीय संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। प्रदेश के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर जीएमओयू बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल पूछा।