फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों के सैलाब से थम गई रफ्तार: दिल्ली-दून हाईवे से 18 घंटे में गुजरे 50 हजार चौपहिया वाहन, जाम ने छुड़ाए पसीने, तस्वीरें

Mon, 16 May 2022 07:18 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
वीकेंड और आज सोमवार को होने वाले बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार में बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं व सैलानियों का ऐसा सैलाब उमड़ा की फोरलेन हाईवे ही नहीं शहर के अंदर की सड़कें भी जाम हो गई। सुबह से शाम तक यात्रियों के साथ स्थानीय लोग जाम से जूझते रहे। चिलचिलाती गर्मी और जाम ने लोगों का पसीना निकाल दिया। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इन दिनों चारधाम यात्रा चरम पर है। बड़ी संख्या में देशभर के लोग यात्रा पर पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा के आज रविवार का अवकाश और कल बुद्ध पूर्णिमा का स्नान होने के कारण बड़ी संख्या में दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरिद्वार और हिमाचल प्रदेश से यात्री हरिद्वार पहुंचे। बीते रोज शनिवार शाम से ही यात्रियों का यहां पहुंचना शुरू हो गया था।

रविवार सुबह को हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर वाहनों का ऐसा रैला उमड़ा कि पुलिस की सारी व्यवस्थाएं कम पड़ गई। हाईवे पर सुबह से वाहनों की जो लाइन शुरू हुई थी, वह दोपहर तक कम होने का नाम नहीं ले रही थी। सुबह के समय ही ऋषिकुल के बाहर से शांतिकुंज तक जाम लगने लगा। यह जाम ज्वालापुर तक पहुंच गया।
 
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
दिन चढ़ने के साथ हालात बिगड़ते चले गए। जाम का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि ज्वालापुर से शांतिकुंज की दूरी 10 किलोमीटर और इस दूरी को तय करने में दो से ढाई घंटे लग गए। हाईवे का जाम का असर शहर की अंदर की सड़कों पर दिखा। इसके बाद सिटी पोस्ट ऑफिस से देवपुरा चौक व शिवचौक से तुलसी चौक तक जाम लग गया।
विज्ञापन

3 of 6
हरिद्वार, जाम - फोटो : अमर उजाला
अपर रोड तो जाम के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। शहर के अंदर ई-रिक्शा व ऑटो के बेतरतीब तरीके से चलने से जाम की समस्या लगातार बढ़ती गई। जाम खुलवाने के लिए सुबह सात बजे से ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर विकास पुंडीर, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर अरविंद राणा, यातायात पुलिस के सिपाही और सीपीयू के जवान जूझते रहे। शाम को छह बजे के बाद जाम से निजात मिली, लेकिन ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण वाहन धीरे-धीरे गुजर रहे थे। 
 

4 of 6
हरिद्वार, जाम - फोटो : अमर उजाला
शांतिकुंज गेट नंबर दो से लेकर सप्तऋषि तिराहे पर तक बॉटल नेक जाम इस समय यातायात पुलिस के साथ ही यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन रहा है। इस बॉटल नेक को पार करने के लिए यात्रियों को 50 से 60 मिनट लग रहे हैं।सुबह छह बजे से शुरू हुआ जाम शाम छह बजे तक यातायात पुलिस के काबू में आया। ऐसे में 12 घंटे पर चौक-चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात रहे यातायात पुलिस के सिपाही व इंस्पेक्टर और सीपीयू के सिपाही भूखे-प्यासे रहकर जाम खुलवाने की हर संभव कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

5 of 6
बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 18 घंटे तक 60 हजार वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस जूझती रही। कई साल बाद हाईवे पर इस तरह से वाहनों का सैलाब देखने को मिला है। आगे भी ऐसा ही रहा तो फोरलेन हाईवे को जल्द ही सिक्स लेन न करना पड़ जाए। उत्तराखंड के चारधाम, गर्मी सीजन के साथ ही वीकेंड व बुद्ध पूर्णिमा के स्नान को लेकर करीब दो साल बाद इतनी बड़ी संख्या में हरिद्वार में वाहनों का सैलाब नजर आया।

ये भी पढ़ें...श्रीनगर में इस शादी की चर्चा: मुस्लिम के घर से विदा हुई हिंदू बेटी की डोली, ऐसी निकली बरात जिसे कोई नहीं भूल पाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बहादराबाद टोल प्लाजा व यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 18 घंटे तक 60 हजार चौपहिया वाहन हरिद्वार में हाईवे, शहर के प्रमुख मार्गों व गलियों में नजर आए। बहादराबाद टोल प्लाजा के अधिकारियों के मुुुताबिक शनिवार रात 12 बजे से रविवार शाम छह बजे तक 16847 वाहन हरिद्वार की तरफ गए। 20835 वाहन हरिद्वार से दिल्ली की तरफ गए। इसके साथ ही स्थानीय और चारधाम यात्रा पर दो पहिया वाहनों पर जाने वाले यात्रियों के भी 10 हजार वाहन रविवार को शहर में रहे। नजीबाबाद की तरफ सेे करीब 12 हजार वाहन पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें