फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन हाथों पर बांधी थी राखी, उन्ही हाथों ने काट दिया बहन का गला, तस्वीरों में देखें खूनी मंजर

Fri, 18 May 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर /लक्सर
विज्ञापन
1 of 5
honor killing
जिन भाइयों ने अपनी बहन से अपने हाथों पर रक्षासूत्र बंधवाते समय बुरे वक्त में उसकी हर तरह से मदद करने का वायदा किया था। आज वही बहन अपने भाइयों के पैरों में गिरकर अपनी जान बख्श देने के लिए गिड़गिड़ाती रही। लेकिन जल्लाद बने भाइयों ने बहन पर जरा भी तरस नहीं खाया। उन्होंने गंडासे व फावड़े से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। भाइयों द्वारा की गई इस घटना को लेकर हर कोई हैरत में है।
 
विज्ञापन

2 of 5
honor killing
जहां बहन अपने भाइयों पर जान लुटाती है और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है, वही भाई भी बहन से हाथ पर रक्षा सूत्र बंधवाते समय उसकी हर विपत्ति में मदद करने का आश्वासन देते हैं। शाहपुर गांव में लगभग तीन साल पहले 27 वर्षीय प्रीति पुत्री नेपाल ने जो गलती की, वह उसके भाइयों के लिए नासूर बन गई थी। प्रीति ने अपने परिवार वालों की मर्जी के बिना पड़ोसी गांव धर्मुपुर निवासी एक युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
honor killing
जिसके बाद उसे उसके परिवार वालों ने उसके साथ रिश्ता तोड़ लिया था। लेकिन तभी से प्रीति के दो सगे भाइयों के दिलों में बहन द्वारा अपने परिवार की बेइज्जती का बदला लेने की ज्वाला धधक रही थी, इसी कारण उसके भाइयों ने प्रीति को उसकी इस गलती का गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रखी थी। उसके भाई प्रीति की शादी के बाद से ही उसे ठिकाने लगाने की तलाश में लगे थे।

 

4 of 5
honor killing
प्रीति और उसके भाइयों के बीच में पिछले लंबे समय से बढ़ती जा रही दिलों की दूरी हो तमाम रिश्तेदारों और जान पहचान वालों ने भी कम करने की लाख कोशिश की थी। लेकिन उसके भाइयों के दिल में प्रीति व उसके पति से बदला लेने की इंतकाम की भावना लगातार बढ़ती जा रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priti - फोटो : file photo
बृहस्पतिवार को प्रीति के घर पहुंची उसकी चाची ने प्रीति को उसके भाइयों व पिता से सुलहनामा कराने की बात कही, तो तीन साल से अपने पिता भाइयों से नहीं मिली प्रीति के दिल में परिजनों के प्रति प्यार उमड़ पड़ा। लेकिन उसे क्या मालूम था कि सुलहनामे की जगह मौत मिलने वाली है। भाइयों के सिर पर मौत सवार देख प्रीति के भी होश उड़ गए , अपनी जान बचाने के लिए प्रीति ने घर के कमरे में ही इधर-उधर छिपने की कोशिश की, लेकिन उसके भाइयों ने उसकी एक न सुनी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें