उत्तराखंड को शराब मुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायतों को शराब मुक्त करना होगा। यह कहना है शादी समारोह, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित होने वाली कॉकटेल पार्टी के विरुद्ध मुहिम छेड़ने वाले मागथा के युवाओं का। यमकेश्वर ब्लॉक के मागथा की रश्मि ने बीते मंगलवार को अपनी शादी में कॉकटेल पार्टी को ना कहकर गांव में नई मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
2 of 5
शराब
- फोटो : demo pic
जहां एक ओर समाज के कुछ लोग अपनी शान और हैसियत दिखाने के नाम पर लोगों को शराब परोसते हैं। वहीं, इसी समाज में कुछ ऐसे युवा भी हैं, जो विवाह समारोह में होने वाली कॉकटेल पार्टी का बहिष्कार करते हैं। यह बदलाव की बयार है। जिसे लोग सराह भी रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Rashmi Kukreti
- फोटो : AmarUjala
मागथा गांव के स्व. दिनेश कुकरेती की बेटी रश्मि कुकरेती की बीते 11 अक्टूबर को शादी थी। उसने अपनी शादी में शराब ना परोसने को लेकर मां देवेश्वरी देवी से बातचीत की। यह बात जब वर पक्ष के लोगों को पता चली, तो उन्होंने भी इस बात की तारीफ की।
4 of 5
alcohol
यहां बता दें कि रॉयल ऑफ मागथा संस्था ने शादी में होने वाली कॉकटेल पार्टियों को बंद कराने का संकल्प लिया है। संस्था अध्यक्ष अलकेश कुकरेती ने बताया कि कॉकटेल विरोधी मुहिम के तहत अब तक गांव की तीन शादियों में शराब नहीं परोसी गई है।
रश्मि के भाई अमित और सुमित कुकरेती ने बताया कि शादी में आए कुछ मेहमानों ने शराब की मांग की, तो उन्होंने कॉकटेल विरोधी मुहिम के बारे में बताया। जिसके बाद मेहमानों ने संस्था द्वारा चलाई जा रही कॉकटेल मुहिम का समर्थन किया। मुहिम में ग्राम प्रधान विधाता देवी, नीरज कुकरेती, दीपक कुकरेती, बलदेव प्रसाद कुकरेती, सोम प्रकाश, सुमित आदि शामिल हैं।