फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान नहीं शादी के लिए बैंक से पैसे निकालना, यकीन नहीं तो इस 'दुल्हन' का दर्द जानिए

Tue, 22 Nov 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
bride - फोटो : amar ujala
भले ही रिजर्व बैंक ने शादी के लिए पैसे निकालने के लिए लोगों को सहूलियत दी है, लेकिन इससे परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आइए एक भावी दुल्हन से जानते हैं ‌इस सुविधा का कड़वा सच...
विज्ञापन

2 of 7
निकाह
नोटबंदी ने लोगों को इस कदर परेशान कर दिया है कि एक दुल्हन अपनी शादी की खरीदारी करने के बजाए कभी बैंक तो कभी डीएम कार्यालय के चक्कर काट रही है।
 
विज्ञापन

3 of 7
leela devi
दूल्हे की मां भी डीएम से साइन कराने के लिए घंटों इंतजार करती रही और आखिर में बिना साइन के वापस लौटना पड़ा। सोमवार को डीएम कार्यालय का यही हाल रहा, हालांकि डीएम ने ऐसे किसी भी दिशा-निर्देश मिलने से मना किया। लोग बैंकों से ढाई लाख निकालने की खबर सुनकर बैंक और डीएम कार्यालय पहुंच रहे थे।
 

4 of 7
बता दें कि जिनके घरों में शादी है, वे नोटबंदी से बहुत परेशान हैं। घर पर शादी है लेकिन खरीदारी, बुकिंग किसी भी काम के लिए पैसा नहीं है। लोगों को बैंकों से ढाई लाख तक मिलने की खबर मिली तो वे बैंक पहुंच गए। लेकिन बैंक वालों ने यह कहकर लौटा दिया कि पहले डीएम से हस्ताक्षर करा कर लाएं, उसके बाद ही पैसा दिया जाएगा। लोग शादी के कार्ड और चेक लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे लेकिन हस्ताक्षर नहीं होने से परेशान हो गए और उन्हें यहां से लौटना पड़ा।
 
विज्ञापन

5 of 7
archita
सोमवार को सहस्त्रधारा रोड निवासी अर्चिता शादी का कार्ड और चेक लेकर डीएम के पास पहुंची। अर्चिता ने डीएम से हस्ताक्षर की बात कही तो डीएम ने मना कर दिया। इस पर अर्चिता का चेहरा उतर गया। बोली, बैंक गए तो उन्होंने यहां भेज दिया, यहां यह भी मना कर रहे हैं। इस समय जब उसे शादी की खरीदारी करनी चाहिए थी तो वह डीएम कार्यालय के चक्कर काट रही है। अब तक अपने लिए एक सामान नहीं लिया।
 
विज्ञापन

6 of 7
2000 के नए नोट
अनारवाला निवासी लीला देवी के बेटे की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। घर पर मेहमान आ गए हैं। 22 और 23 नवंबर को शादी है। घर पर मेहमानों को छोड़कर लीला कभी बैंक तो कभी प्रशासन के चक्कर काट रही हैं। लीला ने बताया कि घर पर एक पैसा नहीं है। ऐसे में भला कैसे काम होगा। यही चिंता है। तभी तो सबको छोड़कर खुद पैसों के लिए भटक रही हैं। बैंक वालों ने डीएम के पास भेजा तो डीएम अब बिना साइन किए बैंक भेज रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
RBI
आरबीआई से सीधे ब्रांचों के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शादी का कार्ड और डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट देकर उस बैंक के खाता धारक वहां से ढाई लाख रुपये तक निकाल सकते हैं। इसमें प्रशासन की कोई भूमिका नहीं। बैंक वाले लोगों को फिजूल में ही गुमराह कर रहे हैं।
- रविनाथ रमन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें