फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन रोकने को इस युवक ने खंडहरों में भर दी जान, तस्वीरें देखकर आप भी करेंगे सलाम

Sun, 25 Jun 2017 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
paint
पलायन रोकने को एक शख्स ने ऐसी मुह‌िम चलाई क‌ि खंडहरों में भी जान आ गई। इस मुह‌िम के रंग को आप तस्वीरों में देखकर वाह कहने से नहीं रोक पाएंगे...
विज्ञापन

2 of 8
paint
यह गांव है उत्तराखंड के चंबा ब्लॉक का सौड़ गांव। यहां पलायन की ऐसी मार पड़ी की ज‌ि‌न घरों में कभी जीवन बसता था वह घर आज वीरान हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
paint
जी हां, यह मुह‌िम चलाई है गांव के ही एक युवक दीपक रमोला ने। खंडहर बन चुके गांव की दीवारों को रंगकर उस पर उत्तराखंड की संस्कृत‌ि को उकेकर दीपक ने म‌िसाल कायम की। साथ ही वहां गांव की पुरानी यांदे भी दीवारों पर रंग दी। 

4 of 8
paint
यहां 70 परिवारों के गांव में अब सिर्फ 12 ही परिवार रह रहे हैं। इसल‌िए इस मुह‌िम का मकसद केवल पलायन को रोकना ही नहीं बल्क‌ि पर्यटन को भी बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन

5 of 8
paint
दीपक की इस मुह‌िम में अब वे अकेले नहीं है। बल्क‌ि अब तक 80 कलाकार गांव की खंडहर दीवारों को संवार चुके हैं। एक मीड‌िया र‌िपोर्ट के मुताब‌िक दीपक का कहना है क‌ि करीब 300 भीति चित्रकार ने यहां आने के लिए आवेदन किया। 
विज्ञापन

6 of 8
paint
यह काम इसी साल एक जून से शुरू किया था, जो 30 जून तक पूरा होगा। करीब पचास घरों की दीवार पर सुंदर चित्रकारी हो चुकी है।हमारा उद्देश्य पलायन को रोकना है। अब इन खंडहर घरों को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आने लगे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
paint
उनका कहना है क‌ि घरों की दीवार पर चित्रों के माध्यम से कभी यहां रहे लोगों की जीवन शैली के साथ ही गांव का इतिहास भी दर्शाया जा रहा है। ज‌िस घर में सबसे पहले रेड‌ियो आया था वहां रेड‌ियो का च‌ित्र बनाया गया है। 
विज्ञापन

8 of 8
paint
एक दीवार पर पालकी में दूल्हा और डोली पर दुल्हन दिखाई गई। इस घर में दशकों पहले शादी हुई थी। उसी शादी की यह झलकी दर्शाने की कोशिश की गई। गांव में स्कूल जाते बच्चे भी कलाकारों ने चित्रों के माध्यम से दिखाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें