देहरादून में रिस्पना पुल के पास हरिद्वार बाईपास पर एक नर्सरी की दीवार एक झोपड़ी पर मौत बनकर गिर पड़ी। देखिए तस्वीरें... रिस्पना पुल के पास राखी नर्सरी से सटी दीवार के पास कुछ लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। सोमवार देर रात जब सभी सो रहे थे तभी नर्सरी की चहरदीवारी भरभराकर झोपड़ी पर गिर पड़ी। हादसे में झोपड़ी में सो रहे दो बच्चों की मौत हो गई। चहरदीवारी गिरने से मलबे में दबी मोटरसाइकिल।