उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को परेड ग्राउंड में एक शाम बॉलीवुड सितारों के नाम हुई। इस दौरान सीएम भी खुद को थिरकने से रोक न सके।
विज्ञापन
2 of 10
bollywood musical night in dehradun
- फोटो : RajeshSrivastava/AmarUjala
एक ओर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता कुनाल कपूर, हेमंत पांडे पहुंचे तो दूसरी ओर बॉलीवुड की पसंदीदा आवाज जुबिन नौटियाल ने अपने गीतों से सबको खूब झुमाया।
विज्ञापन
3 of 10
bollywood musical night in dehradun
- फोटो : RajeshSrivastava/AmarUjala
मौका था अमर उजाला उत्तराखंड उदय बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट का। इस दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को उत्तराखंड रत्न सम्मान से नवाजा।
4 of 10
bollywood musical night in dehradun
- फोटो : RajeshSrivastava/AmarUjala
प्रदेश के स्थापना दिवस पर चल रहे उत्तराखंड उदय का रंगारंग समापन हो गया। बुधवार को परेड ग्राउंड में सीएम हरीश रावत ने समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
5 of 10
bollywood musical night in dehradun
- फोटो : RajeshSrivastava/AmarUjala
इससे पहले बॉलीवुड गायिका सोनिया आनंद, मोना भट्ट और सृष्टि रावत ने अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरा। बॉलीवुड की शान जुबिन नौटियाल ने माइक संभाला तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
6 of 10
bollywood musical night in dehradun
- फोटो : RajeshSrivastava/AmarUjala
जुबिन ने अपने अंदाज में अपनी गीतों से देर तक दर्शकों को खूब लुभाया। समारोह में उद्योगपति अभिनव थापर के साथ विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे अभिनेता रंग दे बसंती फेम कुनाल कपूर को सीएम ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देती पूनम सती।
विज्ञापन
7 of 10
bollywood musical night in dehradun
- फोटो : RajeshSrivastava/AmarUjala
कार्यक्रम से उत्साहित कुनाल कपूर ने कहा कि वह प्रदेश में इन दिनों अपनी फिल्म रागदेश की शूटिंग कर रहे हैं। यहां की खूबसूरत वादियां हमेशा ही उन्हें लुभाती हैं।
8 of 10
bollywood musical night in dehradun
- फोटो : RajeshSrivastava/AmarUjala
उन्होंने बताया कि पहले यह फिल्म झारखंड में शूट की जानी थी, लेकिन उद्योगपति अभिनव थापर ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया को अपने ही प्रदेश में शूटिंग का प्रस्ताव रखा।
9 of 10
Harish Rawat in bollywood musical night
- फोटो : RajeshSrivastava/AmarUjala
सीएम ने उनसे आह्वान किया कि वह एक और फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में करें। समारोह में विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों को उत्तराखंड रत्न अवार्ड से नवाजा गया।