फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विश्व रक्तदाता दिवस; अमर उजाला रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

Sat, 14 Jun 2025 01:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/कोटद्वार।

सार

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
1 of 6
अमर उजाला रक्तदान शिविर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अलग-अलग जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कोटद्वार में शिविर का शुभारंभ मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। इस दौरान कई युवाओं और सामाजिक संगठनों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया।

देहरादून में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिविर में प्राचार्य डॉ. प्रो. गीता जैन ने बताया कि 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन निःस्वार्थ रक्तदाताओं को समर्पित है, जो अजनबियों की जान बचाने के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
अमर उजाला रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को दिया गया प्रमाणपत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला फाउंडेशन और दून मेडिकल कॉलेज की सहभागिता से एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला रक्तदान शिविर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कलाकारों ने रक्तदान के महत्व को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत किया।

4 of 6
अमर उजाला रक्तदान शिविर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाटक के ज़रिए यह संदेश दिया गया कि एक यूनिट रक्त किसी की ज़िंदगी बचा सकता है और स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
अमर उजाला रक्तदान शिविर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिविर में युवाओं, मेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों की भागीदारी सराहनीय रही। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

ये भी पढ़ें...IMA POP 2025: 419 जांबाज बने भारतीय सेना का हिस्सा, नौ मित्र देशों के 32 कैडेट्स भी पास आउट, ये रहे अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमर उजाला रक्तदान शिविर: नुक्कड़ नाटक के प्रति किया जागरूक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रक्तदाताओं ने कहा कि शिविरों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और ज़रूरतमंदों को समय पर मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें