फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: 'हमने संविधान सम्मत काम किया', उत्तराखंड के विकास पर CM धामी ने की चर्चा; PM की तारीफ

Tue, 10 Jun 2025 01:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला संवाद में यूसीसी पर कहा कि देश में पिछले कई माह से इस पर चर्चा हो रही है। समान नागरिक संहिता का प्रावधान भारत के संविधान में किया गया है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में इसका प्रावधान किया गया है कि राज्य इसको लागू कर सकते हैं। हमने संविधान सम्मत काम किया है।
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम की आज दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरुआत हो गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी और संपादक इंदु शेखर पंचोली ने स्वागत किया। सीएम धामी मंच पर पहुंचे और राज्य के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान सीएम धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और उन्हें गंगा पुत्र भी बताया। 





 
विज्ञापन

2 of 7
अमर उजाला संवाद सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
'जरूरी है कि राज्य भी विकसित हों'
अमर उजाला संवाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं आप सभी लोगों का स्वागत करता हूं। नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे हो रहे हैं। स्वर्णिम कालखंड के ग्यारह वर्ष पूरे हो रहे है। ऐसे में मैं प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन करता हूं, उनको बधाई देता हूं। उन्होंने जो विकसित भारत की बात की है, उसके लिए यह जरूरी है कि राज्य भी विकसित हों। लेकिन यह तभी संभव है जब उस राज्य के सभी विकासखंड, सभी जनपत, सभी पंचायत अपनी भूमिका का निर्वाहन करेंगे। जब ये विकिसत होंगे तो प्रदेश भी विकसित होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम इसी पर काम कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर कई योजनाओं का निर्माण किया गया है और इन्हें आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का गंगा मैया से एक रिश्ता है। मैं उनको गंगा पुत्र भी कह सकता हूं। जैसे गंगा मैया ने उन्हें बनारस बुलाया, वैसे ही अपने मायके बुलाया। राज्य में 6 माह यात्रा बंद रहती है। शीतकाल में हमें काफी संभावनाएं लगी। शीतकालीन गद्दी स्थलों पर पूजा-पाठ लगातार चलते हैं। हमने लोगों को बताया कि इस समय में भी दर्शन कर सकते हैं। हमारे राज्य में शीतकाल में धूप ताप सकते हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री जी ने घाम तापो पर्यटन की बात कही।

4 of 7
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
सीएम धामी ने कहा कि हमारे लिए आपदा बहुत बड़ी चुनौती है। बरसात में नदी, नाली, गदेरे उफान पर आ जाते हैं। पहाड़ में एवलांच, भूस्खलन आ जाते हैं। हमारे लिए चुनौती है लेकिन हमने काम किया। हमने 28 नवम्बर 2023 को विश्व आपदा सम्मेलन कराया, उसमें चर्चा हुई। आपदा को हम रोक नहीं सकते लेकिन उसका नुकसान कैसे कम कर सकते हैं इसको सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन सभी ने देखा।
विज्ञापन

5 of 7
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
'प्रधानमंत्री गंगा पुत्र हैं'
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का गंगा मैया से एक रिश्ता है। मैं उनको गंगा पुत्र भी कह सकता हूं। जैसे गंगा मैया ने उन्हें बनारस बुलाया, वैसे ही अपने मायके बुलाया। राज्य में 6 माह यात्रा बंद रहती है। शीतकाल में हमें काफी संभावनाएं लगी। शीतकालीन गद्दी स्थलों पर पूजा-पाठ लगातार चलते हैं। हमने लोगों को बताया कि इस समय में भी दर्शन कर सकते हैं। हमारे राज्य में शीतकाल में धूप ताप सकते हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री जी ने घाम तापो पर्यटन की बात कही।
विज्ञापन

6 of 7
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

हमने राज्य में जीईपी लागू किया है: सीएम धामी
सीएम ने कहा कि हमने राज्य में जीईपी लागू किया है। उस पर काम कर रहे हैं। हमने इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन पर काम किया है। हम अपनी नदियों, गाड, गदेरे, श्रोत को बचाने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
भू-कानून से निवेशकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा: सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि भू-कानून से निवेशकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोग यहां जमीन लेकर दुरुपयोग करते थे। हमने उसे रोकने, राज्य के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए ये कानून लाए हैं।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Samwad: 'पीएम मोदी का गंगा मैया से एक रिश्ता; मैं उनको गंगा पुत्र भी कह सकता हूं', बोले सीएम धामी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें