फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: ब्लाक प्रमुख के परिवार वालों ने बीच सड़क पर दरोगा को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, कपड़े भी फाड़े

Sat, 09 Sep 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर 
विज्ञापन
1 of 7
fight
स्कूल के पास संदिग्ध रूप से खड़े युवकों को टोकना सादी वर्दी में गश्त कर रहे दरोगा को महंगा पड़ गया। युवक के बुलावे पर आये ब्लाक प्रमुख के पति ने साथियों के साथ मिलकर दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कपड़े तक फाड़ डाले। तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 7
fight
दरोगा को पिटता देख साथ में मौजूद सिपाही भाग गया। बाद में दरोगा भी बड़ी मुश्किल से हमलावरों के चंगुल से छूटकर भागा। पुलिस ने मारपीट के आरोप में ब्लाक प्रमुख पति समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया तो उनकी पैरवी के लिए ब्लॉक प्रमुख थाने पहुंच गईं। पुलिस के अनुसार ब्लॉक प्रमुख की सास और जेठानी ने थाने में आग लगाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के पति, सास, जेठानी समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने भी गदरपुर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

3 of 7
fight
मनचलों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दरोगा जावेद हसन और कांस्टेबल ध्यान सिंह शुक्रवार सुबह सात बजे सादी वर्दी में गश्त पर निकले। जब वे तेजा फौजा मोड़ स्थित स्कूल के पास पहुंचे तो वहां राजू सिंह और बलकार सिंह खड़े मिले। दरोगा ने उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो दोनों अभद्रता पर उतर आए। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत कौर के पति मुख्तयार सिंह सहित अन्य लोगों को फोन कर मौके पर बुला लिया। उन्होंने आते ही दरोगा और सिपाही पर हमला कर दिया। 

4 of 7
fight
सिपाही तो भीड़ से बच निकला, लेकिन दरोगा को घेरकर उसकी जमकर पिटाई की गी। भीड़ के चंगुल से किसी तरह छूटकर भागे दरोगा ने थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी को घटना की जानकारी दी। उन्होंने घायल दरोगा को अस्पताल भिजवाया और खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख पति मुख्तयार सिंह, बलकार सिंह और राजू सिंह को हिरासत में ले लिया।  गिरफ्तारी की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत कौर ने परिजनों और समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया और पुलिस पर कई आरोप लगाए। उनका कहना था कि पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं थे और अनजाने में यह घटना घटित हुई है। 
विज्ञापन

5 of 7
fight
इस बीच ब्लॉक प्रमुख की सास जीत कौर और जेठानी अमरजीत कौर पत्नी बलवंत सिंह ने थाने में आग लगाने तक की धमकी दे डाली। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख पति मुख्तयार सिंह, बलकार सिंह, राजू सिंह, आशू सिंह, जीत कौर, अमरजीत कौर (सभी निवासी तेजा फौजा) के खिलाफ धारा-147, 148, 332, 353, 392, 307, 504, 506, 225 आईपीसी, 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार मुख्त्यार सिंह, बलकार सिंह और राजू सिंह को जेल भेज दिया गया, जबकि शेष तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

6 of 7
fight
सूचना पर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते भी थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की गंभीरता एवं तनाव की स्थिति को देखते हुए थाने में जिले के विभिन्न थानों से पुलिस फोर्स मंगवाया गया। तेजा फौजा से लगे क्षेत्र में फोर्स ने फ्लैग मार्च भी किया।  इधर, पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख की कार (यूके06-आर 7283) कब्जे में लेकर सीज कर दी है। दरोगा जावेद हसन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
fight
दरोगा और ब्लाक प्रमुख पति के साथ हुए विवाद की किसी ने मोबाइल से वीडियो बना ली और यह फुटेज पुलिस तक भी पहुंचा दी गई। वीडियो फुटेज में स्पष्ट हो रहा था कि ब्लाक प्रमुख के पति और उसके परिवार के लोग दरोगा के साथ मारपीट कर रहे हैं। वीडियो देखकर पुलिस कर्मी भी आक्रोश में आ गए। वहीं वीडियो बनाने वाले ने एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर उसे सुरक्षा के लिए एक पुलिस कर्मी भी मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें