ब्लैक फंगस इंजेक्शन के लिए सीएमओ कार्यालय में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में एम्स ऋषिकेश, जेएलएन जिला अस्पताल रुद्रपुर, सिटी हार्ट हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल, दून मेडिकल कॉलेज, श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल, हिमालयन हॉस्पिटल, आरोग्य धाम हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, तिवारी नर्सिंग होम में 161 ब्लैक फंगस मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जबकि 13 मरीज ठीक हो चुके हैं। देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 153 मामले, नैनीताल जिले में सात और ऊधमसिंह नगर जिले में ब्लैक फंगस का एक मामला है।