फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः अटल को याद कर शाह ने रवाना की परिवर्तन यात्रा, तस्वीरें

Sun, 13 Nov 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
amit shah - फोटो : anil dogra/ amarujala dehradun
परिवर्तन यात्रा रैली के लिए उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य आंदोलन से लेकर गठन तक के लिए भाजपा के रोल को सबसे अहम करार देते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड बनाया है और अब विकास में भी भाजपा ही अहम रहेगी।
विज्ञापन

2 of 6
parivartan rally
उन्होंने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड बनाया था, जिसे मोदी जी संवारेंगे। शाह ने हरीश रावत सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए प्रदेश में सत्ता बदलाव की हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को एमएलए के व्यापार की नहीं विकास की जरूरत है।
 
विज्ञापन

3 of 6
parivartan rally
उनके निशाने पर रावत सरकार तो रही, लेकिन उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर काले धन के मुद्दे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित बसपा, सपा और आम आदमी पार्टी को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया। शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए केंद्र की तर्ज पर उत्तराखंड में भाजपा का कमल खिलाने के प्रण के साथ परिवर्तन यात्रा रथों को रवाना किया।
 

4 of 6
parivartan rally
भाजपा ने नारों और जुमलों के जरिये प्रदेश की जनता से दो तिहाई बहुमत से उनकी पार्टी की सरकार बनाने का अनुरोध किया है। पार्टी नेताओं का कहना था कि केंद्र की तरह राज्य में भी विकास और ठोस फैसले लेने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत पड़ेगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
parivartan rally
रैली स्थल और उसके बाहर बैनर पोस्टरों पर लिखे नारे भी इस बात की ओर इशारा कर रहे थे। बैनरों में लिखे तमाम नारों में ‘अब की बार दो तिहाई’ जुमला दिया हुआ था। इसमें ‘पहाड़ हो या तराई अब की बार दो तिहाई’, ‘स्वच्छता और सफाई, अब की बार दो तिहाई’, ‘ विकास की बहार आएगी, अब की बार दो तिहाई’, ‘भ्रष्टाचार और कालेधन की विदाई, अब की बार दो तिहाई’ आदि नारे शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
parivartan rally
पार्टी नेताओं ने बातचीत में कहा कि केंद्र की तरह ही राज्य में भी तमाम ठोस और सख्त फैसले लेने की जरूरत है। राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करने, पलायन, बेरोजगारी दूर करने और विकास को गति देने के लिए यह फैसले लिए जाने हैं। यह तभी संभव है जब राज्य में भाजपा की दो तिहाई बहुमत वाली सरकार बनेगी। राज्य भर में जगह-जगह परिवर्तन रैली में लोगों से यह अपील की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें