फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भाजपा मंत्री और महिलाओं के बीच हुई धक्का-मुक्की,नारेबाजी कर खूब दौड़ाया,तस्वीरें देखिए

Tue, 24 Apr 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 6
dhan singh rawat
भाजपा मंत्री अपने ननिहाल और विधानसभा क्षेत्र पहुंचे ही थे कि महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद जो हुआ वो आगे देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
dhan singh rawat
उत्तराखंड के उच्च शिक्षा एवं प्रोटोकोल राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को सोमवार को अपने विधान सभा क्षेत्र में महिलाओं का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा। सड़क के लिए पेड़ काटने का विरोध कर रही महिलाओं ने जब मंत्री का रास्ता रोका, तो धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। अधिकारी और मंत्री के समर्थक बड़ी मुश्किल से मंत्री को भीड़ के बीच से निकालकर ले गए। राज्य मंत्री और महिलाओं के बीच खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां तक कि घटना पर व्यंग्यात्मक गीत भी बन गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
dhan singh rawat
रविवार को श्रीनगर में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राज्य मंत्री धन सिंह रावत लाव-लश्कर के साथ चाकीसैंण तहसील के चोपड़ा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने एक किलोमीटर लंबे चोपड़ा-खंडखिल मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के बाद वह अपने मामा से  मिलने ननिहाल खंडखिल गांव की ओर पैदल मार्ग से रवाना हुए। जैसे ही वह आगे बढ़े, पुरुषों के साथ खड़ी चोपड़ा गांव की कुछ महिलाओं ने उनका रास्ता रोक दिया। महिलाएं रास्ते के लिए जंगल काटने का विरोध कर रही थीं।

4 of 6
dhan singh rawat
उनका कहना था कि सड़क की वजह से बांज-बुरांश के पेड़ कट रहे हैं। आपसी बहस के दौरान माहौल गरमा गया। जब तक साथ में चल रहे एसडीएम मायादत्त जोशी और सुरक्षा कर्मी कुछ समझते, तब तक धक्का-मुक्की होने लगी। राज्य मंत्री ने आगे बढ़ने के लिए एक महिला को हटाने की कोशिश की, तो वह फिसल गई। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने राज्य मंत्री के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। मंत्री के साथ चल रहा अमला बड़ी मुश्किल से भीड़ के बीच से उनको निकालकर आगे ले गया। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि धन सिंह का विरोध राजनीति से प्रेरित है।

 
विज्ञापन

5 of 6
dhan singh rawat - फोटो : file photo
मारपीट और धक्कामुक्की जैसी कोई घटना नहीं हुई है। तोड़-मरोड़कर वीडियो वायरल किया गया। यह कांग्रेस की सोची-समझी चाल है। कांग्रेस के कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि खंडखिल में रोड जाए, जबकि अधिकतर लोग चाहते हैं कि गांव तक सड़क का निर्माण हो। उक्त क्षेत्र में न तो इनके खेत हैं और न ही इनके जंगल। सड़क सबका अधिकार है।
-डा. धन सिंह रावत, राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dhan singh rawat
-मार्ग में सिर्फ 13 पेड़ आ रहे हैं। इनको भी बचाने की कोशिश की जा रही है। शिलान्यास के मौके पर चोपड़ा गांव के लोग भी मौजूद थे। चोपड़ा तक सड़क बनी हुई है, इससे आगे सड़क का निर्माण होना है। जिस स्थान पर सड़क बनाने का विरोध किया जा रहा है, वह चोपड़ा गांव की सीमा में भी नहीं है।
-मायादत्त जोशी, एसडीएम चाकीसैंण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें