mla Suresh Rathore
बाहर ही रोकने पर विधायक का गुस्सा पुलिस अधिकारियों पर फूट पड़ा। उन्होंने डीएम और एसएसपी के सामने अपने गुस्से का इजहार करते हुए नाराजगी जताई और अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष को भी खूब खरी-खरी सुनाई। बाद में जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। अमित शाह जैसे ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे के साथ हवाई मार्ग से हरिद्वार पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के साथ विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, संजय गुप्ता, आदेश चौहान आदि भी मौजूद थे। पुलिस ने स्वागत करने वाले नेताओं को क्रमबद्ध लाइन में लगवा दिया जिनमें विधायक भी शामिल थे।