उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण में बुलाए गए सत्र के दूसरे दिन विपक्ष में बैठे भाजपा के नेताओं ने जो कुछ भी सदन में किया उससे सदन की मर्यादा तार-तार हो गई। तस्वीरों में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें, उत्तराखंड विधानसभा में BJP नेताओं ने की तोड़-फोड़
2 of 8
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के मुद्दे पर उत्तराखंड सरकार की स्पष्ट राय की मांग कर रहे विपक्ष (भाजपा) ने सदन की मर्यादा को ही तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें, उत्तराखंड विधानसभा में BJP नेताओं ने की तोड़-फोड़
3 of 8
स्पीकर की रिपोर्टिंग मेज को उलट दिया गया। माइक तोड़ दिए गए। नेता सदन की मेज को भी उलटने की कोशिश की गई। दस मिनट तक विपक्ष के सदस्य पीठ तक पहुंचने के लिए मार्शलों से हाथापाई करते रहे।
तस्वीरें, उत्तराखंड विधानसभा में BJP नेताओं ने की तोड़-फोड़
4 of 8
इससे पहले सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई। साढ़े तीन बजे फिर कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष काम रोको प्रस्ताव लाकर नियम 310 में गैरसैंण के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग पर अड़ गया। भाजपा के सदस्य वेल में आ गए।
विज्ञापन
तस्वीरें, उत्तराखंड विधानसभा में BJP नेताओं ने की तोड़-फोड़
5 of 8
तभी नेता सदन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार की ओर से सदन पटल पर विशेष राज्य का दर्जा बरकरार रखने का प्रस्ताव रखने की कोशिश की व दो विधेयक और पारित करा लिए। इस बीच सदन में हंगामा शुरू हो गया और दस मिनट तक सदन कुश्ती का अखाड़ा बना रहा।
विज्ञापन
तस्वीरें, उत्तराखंड विधानसभा में BJP नेताओं ने की तोड़-फोड़
6 of 8
एक तरफ नेता सदन माइक पर प्रस्ताव पढ़ रहे थे। दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट व अन्य भाजपा सदस्य माइक उखाड़ने में लगे थे। पुष्कर सिंह धामी, गणेश जोशी, राजकुमार ठुकराल मार्शलों से उलझ गए। उन्होंने रिपोर्टिंग मेज पलटने की कोशिश की।
विज्ञापन
तस्वीरें, उत्तराखंड विधानसभा में BJP नेताओं ने की तोड़-फोड़
7 of 8
पीठ की ओर कागज के गोले भी फेंके गए। अपनी जगह खड़े तीरथ सिंह रावत ने मेज पर लगा माइक तोड़ डाला। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर सदन में पुलिस बुलाने का आरोप लगाया। इन हालात के बीच ही स्पीकर ने सत्र को अनिश्चितकालीन अवधि के लिए समाप्त करने का ऐलान कर दिया। राष्ट्रगान शुरू होने के बाद ही यह हंगामा थम पाया।
तस्वीरें, उत्तराखंड विधानसभा में BJP नेताओं ने की तोड़-फोड़
8 of 8
सीएम हरिश रावत ने इस पूरी घटना को निंदनीय बताया है। उनका कहना है कि समझ मे नहीं आता कि इस पर दुख जताऊं या आक्रोश जाहिर करूं। सरकार नियम 310 में चर्चा स्वीकार नहीं कर सकती थी। दिल्ली में नंबर बढ़ाने के लिए उत्तराखंड में भाजपाइयों ने यह तमाशा किया।