मतदान से एक दिन पहले सोमवार की रात को कोटद्वार विधानसभा के सिगड्डी क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव में एक भाजपा नेता की कार में तोड़फोड़ का मामला भी प्रकाश में आया है। भाजपा प्रत्याशी डा. हरक सिंह रावत ने खुद इस मामले की तहरीर कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
2 of 6
fight
पुलिस ने तहरीर के आधार पर लोकमणिपुर के प्रधानपति विजयपाल सिंह मेहरा और उनके साथियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह के निर्वाचन अभिकर्ता विजय नारायण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी हरक सिंह रावत समेत दो दर्जन लोगों पर बलवा, मारपीट और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एक मुकदमा पुलिस ने अपनी ओर से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी समेत दो सौ लोगों के खिलाफ दर्ज किया है, जिन्होंने देर रात कोतवाली में हंगामा किया था।
विज्ञापन
3 of 6
fight
भाजपा प्रत्याशी डा. हरक सिंह रावत द्वारा पुलिस में दी गई तहरीर में बताया गया है कि सोमवार रात जब वह अपने कार्यकर्ताओं संग एक समर्थक श्रवण कुमार को छोड़ने के जा रहे थे, तभी लोकमणिपुर के प्रधानपति विजयपाल सिंह मेहरा ने अपने दस-बारह लोगों के साथ उनका वाहन रोक लिया।
4 of 6
fight
कहा कि उनके वाहन में सुनील कुमार, अनीता आर्य, सुषमा रावत और श्रवण कुमार मौजूद थे। कांग्रेस से जुड़े इन लोगों ने जहां उन पर हमले का प्रयास किया, वहीं महिलाओं के साथ अभद्रता कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कांग्रेस नेता और उनके साथियों ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान की कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर बलवा, निषेधाज्ञा का उलंघन, तोड़फोड़ समेत एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 6
fight
उधर, कांग्रेस के निर्वाचन अभिकर्ता विजयनारायण सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी डा. हरक सिंह रावत, विनोद रावत, धीरेंद्र चौहान, शैलेंद्र बिष्ट, उमेश त्रिपाठी समेत दो दर्जन भाजपाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इन दो मुकदमों के अलावा एक मुकदमा पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रमोहन सिंह की ओर से भाजपा प्रत्याशी डा. हरक सिंह रावत, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान और कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी समेत दो सौ अज्ञात उन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है, जो सोमवार की रात कोतवाली में हंगामा किए हुए थे।