अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हुई तो अगले कुछ दिनों में खून जमा देने वाली ठंड पड़ने वाली है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खास ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
2 of 5
winter, cold, snow
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 20 जनवरी तक हालात में ज्यादा परिवर्तन की गुंजाइश नहीं है। इसके बाद ही बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 5
winter in uttarakhand
- फोटो : amar ujala
कड़ाके की ठंड के बीच उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे है, जबकि मैदानी इलाकों में पांच से सात डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ।
4 of 5
Snowfall in badrinath
- फोटो : amar ujala
पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के वक्त चटख धूप खिल रही है, लेकिन सूरज ढलने के बाद यहां बर्फीली हवाएं परेशान कर रही हैं। मसूरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ासहित अन्य पहाड़ी इलाकों में इन दिनों रात का तापमान शून्य से काफी नीचे चल रहा है।
ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में सुबह कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। हालांकि दोपहर में धूप से निकलने से कुछ राहत मिल रही है। आने वाले दिनों में इस पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है।