देहरादून में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के सात जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में एहतियात बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग ने चार और पांच अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत सोमवार सुबह से ही प्रदेशभर के इन जिलों में बादल छाए रहेंगे। अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।