अपनी शानदार बल्लेबाजी और कलात्मक अंदाज के दम पर प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बारे एक बड़ी बात सामने आई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
cricketer Rahul Dravid
यूं तो दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के लाखों युवा फैंस है, लेकिन उनके अंदाज के कायल इस जूनियर खिलाड़ी ने उनके बारे में कई राज खोले है।
विज्ञापन
3 of 9
राहुल द्रविड़
लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें दीवार के रूप में जाना जाता है, द्रविड़ ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत से रिकॉर्ड बनाये हैं। द्रविड़ बहुत शांत व्यक्ति है। "दीवार" के रूप में लोकप्रिय द्रविड़ पिच पर लम्बे समय तक टिके रहने के लिए जाने जाते हैं।
4 of 9
Rahul Dravid and Aryan Juyal
अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारतीय टीम में चुने गए उत्तराखंड के आर्यन जुयाल ने बताया कि कोच राहुल द्रविड़ ने भले ही सन्यास ले लिया हो, लेकिन वह मैदान पर आज भी जमकर पसीना बहाते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
राहुल द्रविड़
- फोटो : ESPN
अंडर-19 क्रिकेट टीम की कोचिंग के दौरान द्रविड़ खिलाड़ियों से ज्यादा मेहनत करते हैं। उनका यह समर्पण और जज्बा युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करता है। न्यूजीलैंड में आयोजित होने जा रहे अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारतीय टीम में चुने गए उत्तराखंड के आर्यन जुयाल ने अमर उजाला से अनुभव साझा करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
6 of 9
Aryan Juyal
निवार को राजपुर रोड स्थित अविरल क्लासेज में आर्यन और उनके कोच रविंद्र नेगी का अभिनंदन हुआ। संस्थान के निदेशक डीके मिश्रा, यूसीए के सचिव पीसी वर्मा और अभिभावक क्रिकेट समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने आर्यन को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आर्यन के भारतीय टीम में जगह बनाने से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 9
अंडर19 क्रिकेट में शामिल उत्तराखंड के आर्यन जुयाल व् उनके कोच का किया सम्मान
- फोटो : amar ujala
इस दौरान आर्यन ने कहा कि भारतीय टीम विश्वकप की प्रमुख दावेदार हैं। वह बंगलूरू नेशनल कैंप में तैयारी कर रहे हैं। पिछली बार भारतीय टीम उपविजेता रही, लेकिन इस बार हम ट्रॉफी जीतने के लिए खेलेंगे। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में प्रतियोगिता से पहले अभ्यास मैचों से फायदा होगा। वरिष्ठ क्रिकेट कोच मनोज रावत, धीरज खरे समेत अन्य मौजूद रहे।
8 of 9
Aryan Juyal
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। लेकिन मान्यता नहीं होने से खिलाड़ियों को मजबूरन दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। वहीं, नए खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए बेहतर व्यवस्था की वकालत भी की।
उन्होंने कहा कि इससे संघर्ष के दौर में खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। आर्यन ने कहा कि आज उत्तराखंड के खिलाड़ी देश के कई राज्यों की टीमों का हिस्सा हैं। अगर उत्तराखंड को मान्यता मिले तो यहां कई प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आएंगे।