फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टाइगर’ के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की ‘दहाड़’, हॉल में तोड़फोड़ से मची भगदड़, तस्वीरों में देखिए..

Mon, 25 Dec 2017 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
सिनेमाघर में हुए हंगामे के दौरान पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
सलमान खान की टिप्पणी के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने हल्द्वानी प्रेम सिनेमाघर में जमकर बवाल किया। प्रदर्शनकारियों ने यहां पर्दा फाड़कर तोड़फोड़ की। बवाल होने पर सिनेमाघर में सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' फिल्म देख रहे दर्शकों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

2 of 11
सिनेमाघर में की गई तोड़फोड़
पुलिस के पहुंचने पर जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। हंगामा करने वाले वॉक वे मॉल के सिनेमाहाल तक भी पहुंच गए मगर वहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन

3 of 11
सिनेमाघर के बाहर खड़ी पुलिस
 एसडीएम कोर्ट के सामने प्रेम टाकीज में शनिवार दोपहर सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है का शो चल रहा था। इस बीच वहां वाल्मीकि समाज के करीब 40 लोग नारेबाजी करते पहुंच गए। दर्शक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही गुस्साए लोगों ने फिल्म का पर्दा फाड़ कर सिनेमा हाल बंद करा दिया।

4 of 11
सिनेमाघर - फोटो : amar ujala
इसके बाद तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हंगामे से फिल्म देख रहे दर्शक घबरा गए। वे अपना सामान सीट पर छोड़कर भागने लगे। कोतवाली पुलिस पहुंची तो सिनेमा हाल परिसर से दर्शकों को बाहर निकाला गया। सिनेमा हाल के प्रबंधक निहार अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

5 of 11
tiger zinda hai
उन्होंने कहा कि स्क्रीन फाड़ने के साथ पोस्टर, बिजली के बोर्ड फर्नीचर को उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले वाल्मीकि समाज के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के सामने पुतला फूंका और कार्रवाई करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

6 of 11
TIGER ZINDA HAIN
सिनेमा हाल में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों को लेकर गईं थी। भगदड़ के बाद उनको बच्चों के साथ निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं का कहना था कि बवाल ने फिल्म का मजा किरकिरा कर दिया। कई लोग बाद में अपना हेलमेट और अन्य सामान लेने के लिए आए।
विज्ञापन

7 of 11
salman khan and shilpa shetty
सिनेमा हाल के प्रबंधक ने बताया कि उनका एक अन्य टाकीज सरगम भी है। प्रेम टाकीज की स्क्रीन फटने पर उन्होंने सरगम की स्क्रीन को उतरवाया। पुलिस फोर्स के आने पर दूसरा शो शुरू किया गया।

8 of 11
salman, shilpa
सिनेमा हॉल के मालिक नरेश अग्रवाल ने बताया कि घटना के समय करीब साढ़े 12 बजे बुकिंग खुली थी। फिल्म शुरू होने पर 400 दर्शक मौजूद थे। इस मामले में उन्होंने वाल्मीकि समाज के अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। किसी को नामजद नहीं किया है।

9 of 11
Salman Khan
बवाल के कारण दोपहर 12 बजे से दो बजे तक नैनीताल रोड पर अफरातफरी का माहौल रहा। सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां सड़क पर दौड़ी तो लोग चकित दिखे। प्रदर्शनकारियों को शांत करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

 

10 of 11
salman khan and shilpa shetty
 वाल्मीकि समाज के लोग वॉक वे में भी सिनेमा हाल बंद कराने के लिए गए थे। यहां नारेबाजी के बाद प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों से जोर जबरदस्ती कर अंदर घुस गए लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने ऊपर जाने से रोक दिया। मामले में कोतवाल केआर पांडे ने कहा ‌कि‌ उपद्रवियों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। अभी सिनेमा मालिक की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने थानाध्यक्षों को सिनेमाहाल के प्रति सतर्क किया गया है। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

11 of 11
salman khan
सिनेमा हाल के प्रबंधक जगदीश पंत और अतुल ने  लोगों को समझाने की कोशिश की। हंगामे की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम थानाध्यक्ष संजय जोशी, कोतवाल केआर पांडे, एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने प्रेम टाकीज और सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें