फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में अचानक निकल आई इतनी बड़ी छिपकली, देखते ही मचा हड़कंप, फिर क्या हुआ तस्वीरों में देखें...

Mon, 22 Jul 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 5
मॉनिटर लीजर्ड - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में अल्मोड़ा के एक कॉलेज में अचानक इतनी बड़ी छिपकली को देखकर हड़कंप मच गया। इसके बाद वह बाजार में भी पहुंच गई। फिर देखिए वहां क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अल्मोड़ा के रैमजे इंटर कॉलेज में एक करीब 5 फीट की छिपकली निकल आई। छिपकली को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच मॉनीटर लिजर्ड भीड़ देखकर बाजार की तरफ निकल गई और एक दुकान में जा घुसी। यह देख व्यापारी के होश फाख्ता हो गए। इसी बीच आसपास के व्यापारी भी वहां पहुंच गए और काफी भीड़ जमा हो गई। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी ने वन विभाग को सूचना देकर छिपकली को दुकान से बाहर करने का प्रयास किया लेकिन भीड़ देख घबराई मॉनीटर लिजर्ड दुकान के अंदर ही इधर-उधर छिपने का प्रयास करने लगी। इस बीच कुछ युवा व्यापारी वहां पहुंचे और उन्होंने किसी तरह मॉनीटर लिजर्ड को कैद कर लिया। बाद में वन विभाग की टीम पहुंची और उन्होंने बड़ी छिपकली को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इधर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि मॉनीटर लिजर्ड उत्तराखंड में कई स्थानों में पाई जाती है। दुलर्भ प्रजाति में आने वाली इस छिपकली को मारने पर प्रतिबंध है। जिसमें सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मॉनीटर लिजर्ड को रेसक्यू सेंटर में रखा गया है। बाद में इसे दूर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें