उत्तराखंड में 72 घंटे में भारी बारिश के अलर्ट के बाद चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बादलों ने तबाही मचा दी है। यहां चमोली और पिथौरागढ़ में बादल फटने से दर्जनों लोग मलबे में दब गए हैं और कई लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़, घर के साथ लोग बहे
वहीं बदरीनाथ हाईवे भी मलबा आने से जगह-जगह बंद हो गया है। बदरीनाथ से गौचर में बीच करीब तीन हजार यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। बारिश से नदी में आए ऊफान से चमोली जिले में आठ लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं पिथौरागढ़ में पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़, घर के साथ लोग बहे
गुरुवार रात से हो रही बारिश से पिथौरागढ़ जिले के बतसड़ी, सिगली और नोलेरा में बादल फटने की घटना हुई है। बादल फटने से कई घरों के जमींदोज होने की सूचना है। इस घटना में 30 लोगों के जिंदा दफन होने की आशंका जताई जा रही है। पांच के शव स्थानीय लोगों द्वारा निकाले जा चुके हैं। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुनस्यारी के नौलेरा में तीन लोगों की मौत हो गई है।
उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़, घर के साथ लोग बहे
पिथौरागढ़ जिले के नाचनी में बारिश से आए मलबे में तीन लोगों के दबे होने की सूचना है। बागेश्वर के कपकोट में छह सड़कें बंद होने से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। जिले के समा और धन्नार गांव में दो मकानों ध्वस्त हो गए हैं। बीसा में आठ दुकानों में मलबा घुसने से तबाही मच गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़, घर के साथ लोग बहे
राज्य के हल्द्वानी, काशीपुर, अल्मोड़ा, ऋषिकेश और कोटद्वार में गुरुवार रात से रुक-रुक बारिश का दौर जारी है। अल्मोड़ा में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश जारी है। जिससे जन जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़, घर के साथ लोग बहे
गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों मे भारी बारिश के कारण अलकनंदा ऊफान पर आ गई और 2013 की आपदा जैसा मंजर आंखों के सामने फिर से आ गया। नदी किनारे रहने वाले लोग खौफ में आकर अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। चमोली जनपद के घाट विकास खंड में नंदाकिनी नदी में बाढ़ आने से पुराने बाजार में स्थित दो मकान बह गए। एक बच्चे और बुजर्ग के बहने की भी खबर है।
विज्ञापन
उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़, घर के साथ लोग बहे
वहीं गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे चमोली में घाट ब्लॉक के जाखड़ी गांव में बादल फटने से चीख पुकार मच गई। बादल फटने की घटना के बाद गांव के चार लोग के लापता हो गए। दसोली ब्लॉक के सिरों गांव के बीच से बहने वाले गदेरे में ऊफान आने से दो लोग बह गए। इनके शव बरामद किए जा चुके हैं।
उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़, घर के साथ लोग बहे
रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़कर 622.350 एम पहुंच गया है। वहीं ऊखीमठ में गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक 27 एमएम दर्ज की गई। जखोली में शुक्रवार सुबह तक 1.55 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अलकनंदा और मंदाकिनी ऊफान पर है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद गुरुवार देर रात उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मेघ जमकर बरसे।
उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़, घर के साथ लोग बहे
चमोली में घाट विकास खंड में नदी के तेज बहाव के कारण कई भवन भी खतरे की जद में आ गए हैं। वहीं बीएसएनल की संचार सेवा भी ठप हो गई है। प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। यहां सात लोगों के लापता होने की खबर है।
गोपेश्वर में गुरुवार रात्रि से हो रही बारिश से नदियां और गदेरे ऊफान पर आ गए हैं। नदियों से घाट और दशोली ब्लॉक के गांवों में काफी नुकसान होने की सूचना है। चमोली जिले में कई जगह हाईवे बंद हो गए हो गए। चमोली के पास हाईवे पर सैकडों तीर्थ यात्रियों के फंसने की खबर है। वहीं सिरोली गांव में दो लोगों के लापता होने की खबर है। श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।