28 जनवरी 2018 से ग्रहों में बदलाव होने जा रहा है। बुध राशि बदलकर मकर में प्रवेश करेगा। ग्रहों के इस बदलाव से इन पांच राशियों के जातक परेशानी में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
astrology
- फोटो : google
पंडित ओमप्रकाश सति के मुताबिक रविवार को बुध राशि बदलकर मकर में आ जाएगा। इससे पहले इस राशि में सूर्य, शुक्र और केतु थे। अब ये चारों ग्रह मकर राशि में युति कर चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं। यह योग 28 जनवरी को शुरू होगा और 6 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
3 of 8
astrology
- फोटो : amarujala
सूर्य की राशि सिंह, बुध की राशि मिथुन और कन्या, शुक्र की राशि तुला और वृष वाले लोगों को इन 10 दिनों तक सावधान रहना होगा। खासतौर से जॉब और बिजनेस से जुड़े मामलों में संभलकर रहना होगा।
4 of 8
astrology
- फोटो : amarujala
वृष - इन दिनों में फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। इनकम और बचत कम हो सकती है। सेहत के मामले में भी सावधान रहना होगा। मेहनत का फायदा भी नहीं मिल सकेगा। सोचे हुए काम अधूरे रह सकते हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में उलझनें बढ़ सकती है। टेंशन रहेगा। योजनाओं पर काम नहीं हो पाएगा। साथ काम करने वालों से अनबन या विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
astrology
- फोटो : amarujala
मिथुन -इन 10 दिनों में धन हानि हो सकती है। मेहनत का फल नहीं मिल पाएगा। चोट या दुर्घटना हो सकती है। इन दिनों में सेविंग खत्म होगी। बिना सोचे समझे बोलने से विवाद हो सकता है। लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपकी कोई राज की बात भी उजागर हो सकती है। संपत्ति संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है। इस संबंध में कोई बड़ा फैसला न करें। निवेश करने से भी बचें।
विज्ञापन
6 of 8
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह -4 ग्रहों के कारण सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। धन हानि होने की संभावना है। जॉब और बिजनेस को लेकर टेंशन बनी रहेगी। अधिकारियों से मदद नहीं मिलेगी। साथ काम करने वालों से विवाद हो सकता है। राज की कोई बात भी उजागर हो सकती है। चोट लग सकती है। दुर्घ्रटना भी हो सकती है। संभलकर रहें।
विज्ञापन
7 of 8
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या -फालतू यात्राओं का योग बन रहा है। सेविंग खत्म हो सकती है। खर्चा बढ़ेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग परेशान हो सकते हैं। पैसा उलझ सकता है। बड़ा निवेश न करें। किसी को उधार न दें। अधिकारियों से बहस या अनबन हो सकती है। सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। सैलेरी अटक सकती है।
तुला -4 ग्रह आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। फालतू खर्चा हो सकता है। इन दिनों में आप कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। सजने संवरने और दिखावे पर पैसा खर्च हो सकता है। माता से अनबन या बहस हो सकती है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। माता की सेहत को लेकर सावधानी रखें। मेहनत ज्यादा होगी लेकिन उसका फायदा नहीं मिल पाएगा। बहुत से मामलों में किस्मत साथ नहीं देगी। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। तनाव वाला समय है।