उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही एक बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। यह छलांग समूह ग की परीक्षाओं के ऑन लाइन आयोजन से जुड़ा है। सब कुछ सही ढंग से आगे बढ़ा, तो चार से छह महीने के भीतर इस व्यवस्था को लागू करने की स्थिति में आयोग आ जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
ऑनलाइन एग्जाम
- फोटो : फाइल फोटो
इसके लिए इन दिनों होमवर्क चल रहा है, हालांकि आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से इस संबंध में कुछ अवरोध भी पैदा हुए है, लेकिन इसके बावजूद आयोग बेहतर परिणाम के लिए आशान्वित है। देश के कुछ एक राज्यों में ही इस तरह की व्यवस्था है।
विज्ञापन
3 of 6
ऑनलाइन एग्जाम
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तराखंड में अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने करीब दो साल पहले से काम करना शुरू किया है। विभिन्न परीक्षाओं का आयोग सफलतापूर्वक आयोजन कर चुका है। ऑन लाइन आवेदन की व्यवस्था को लागू करने के बाद आयोग अब ऑन लाइन परीक्षाएं कराने की तैयारियों में जुटा है।
4 of 6
online exam
अभी तक की स्थिति में परीक्षाएं पुराने पैटर्न पर ही आयोजित की जा रही है। एक अफसर के मुताबिक, काफी कुछ होमवर्क कर लिया गया है और चार से छह महीने के भीतर इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
jobs
उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग वर्तमान में विभिन्न विभागों के 1767 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करा रहा है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2017 तय की गई है। इससे पहले, पिछले साल आयोग तक 5250 पदों को भरने के लिए अधियाचन पहुंचे थे। आचार संहिता लागू होने से पहले इन पर विज्ञप्ति जारी कर दी गई थी।
उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग को पांच महीने पहले ही नया चेयरमैन मिला है। पूर्व अपर मुख्य सचिव एस राजू वर्तमान में आयोग की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इससे पहले, वन विभाग के पीसीसीएफ रिटायर्ड डा आरबीएस रावत आयोग के चेयरमैन थे, लेकिन उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया और इस्तीफा दे दिया।