फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया 10 फीट लंबा सांप, देखने वालों की लगी भीड़

Wed, 06 Mar 2019 02:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांप को रेस्क्यू किया गया
विज्ञापन

वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने पटेलनगर इलाके से 10 फीट लंबा सांप पकड़कर जंगल में छोड़ा। घटनाक्रम के मुताबिक पटेलनगर में एक मकान में 10 फीट लंबा सांप निकल आया। सांप निकलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।  सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए। इसी बीच किसी ने सांप निकलने की जानकारी वन विभाग के अफसरों को दी।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम के रवि जोशी व नितिन क्षेत्री मौके पर पहुंचे और काफी जद्दोजहद के बाद सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम में शामिल विशेषज्ञ रवि जोशी ने बताया कि अब मौसम बदल रहा है तो आने वाले समय में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ेगी। ऐसे में खासकर जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। दूसरी ओर विशेषज्ञ रवि जोशी का कहना है कि कोबरा जैसे सांपों को छोड़कर ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते हैं। ऐसे में यदि सांप काट ले तो घबराएं नहीं, तत्काल मरीज को डॉक्टर के पास ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें