फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज में खुला नया ओपीडी ब्लाक, सीएम त्रिवेंद्र ने किया उद्घाटन

Wed, 06 Mar 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ओपीडी ब्लाक का उद्धाटन करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग दून अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मेयर सुनील उनियाल गामा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मरीजों की दिक्कतें दूर करने के लिए काम कर रही है। अगले साल तक अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 150 एमबीबीएस सीटों पर पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दून अस्पताल में रोजाना दो से ढाई हजार मरीज उपचार कराने के लिए आते हैं। नया ओपीडी भवन बनने से मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने यूपीआरएनएन के परियोजना प्रबंधक डीएस राणा समेत पूरी टीम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भवन के दूसरे ब्लॉक का निर्माण भी समय से पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, स्वास्थ्य सचिव नितेश झा, अपर सचिव युगल किशोर पंत, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रविंद्र थपलियाल, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा, डॉ. सुशील ओझा, जनसंपर्क प्रभारी महेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मान्यता में मिलेगा फायदा
पिछले दो वर्षों के दौरान एमसीआई की टीम निर्माण कार्य पूरा न होने के चलते मान्यता देने से इनकार कर चुकी है। इसके चलते सरकार ने निर्माण कार्य में तेजी दिखाई। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब एमसीआई से भी मान्यता के मामले में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। 

नए ओपीडी ब्लॉक में यह सुविधाएं मिलेंगी
नए ओपीडी ब्लॉक में पंजीकरण, डिस्पेंसरी, वेटिंग हॉल, प्रशासनिक कार्यालय, लेक्चर थिएटर बनाया गया है। इसके अलावा साइक्रियेटिक, रेडियोलॉजी, ईएनटी, पीडियाट्रिक, चर्म रोग, टीबी एंड चेस्ट, दंत रोग और नेत्र रोग विभाग की ओपीडी भी लगेगी। यहां इन सभी विभागों के चिकित्सकों से परामर्श व दवा प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें